बहादुरगढ़/- मंगलवार 20 अगस्त को भारत विकास परिषद बहादुरगढ़ शाखा एवं विवेकानंद शाखा की एक सामूहिक बैठक हुई जिसमें संगठन द्वारा आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों समूह गान प्रतियोगिता,भारत को जानो प्रतियोगिता व गुरू वंदन छात्र अभिनंदन जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत विचार किया गया। बैठक में भाविप के बहादुरगढ़ शाखा अध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक,विवेकानंद शाखा अध्यक्ष सुनील बंसल, मध्य प्रांत उपाध्यक्ष मूल चंद जोशी के अलावा सह जिला समन्वयक प्रवीण शर्मा, शाखा सचिव मुकेश बंसल, कोषाध्यक्ष रमेश गुप्ता, बहादुरगढ़ शाखा के पूर्व अध्यक्ष रमेश सुखीजा, विवेकानंद शाखा के सचिव नीरज व सेवा प्रकल्प उपाध्यक्ष गजेन्द्र यादव उपस्थित रहे। इस अवसर पर बैठक में उपस्थित रहे पदाधिकारियों को उक्त कार्यक्रमों से संबंधित दायित्व सौंपकर उन्हें पूरी ऊर्जा के साथ इस अभियान में जुट जाने का आह्वान किया।


More Stories
पारदर्शिता और शांतिपूर्ण माहौल में नई समिति के चयन की तैयारी
देश-विदेश के वैज्ञानिक और शिक्षाविद करेंगे गणित
लंबे समय से फरार घोषित अपराधी को क्राइम ब्रांच ने दबोचा
अवैध हथियार और चोरी की स्कूटी के साथ आरोपी गिरफ्तार
होली के दिन पानी के गुब्बारे से शुरू हुआ विवाद हिंसा में बदला
सेमीफाइनल में संजू सैमसन का तूफानी प्रदर्शन