रक्षाबंधन 2024: राखी बांधने का सही मुहूर्त और भद्रकाल का ध्यान रखें

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

रक्षाबंधन 2024: राखी बांधने का सही मुहूर्त और भद्रकाल का ध्यान रखें

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/-   रक्षाबंधन यानी राखी का त्योहार भाई और बहन के पवित्र प्रेम का प्रतीक है। इस खास दिन भाई अपनी बहन की रक्षा करने का वचन लेता है, जबकि बहन भाई की लंबी आयु की कामना करती है। इस पर्व को मनाते समय शुभ मुहूर्त का ध्यान रखना अत्यंत महत्वपूर्ण है।

रक्षाबंधन की तिथि और भद्रकाल

इस बार रक्षाबंधन 19 अगस्त, सोमवार को मनाया जाएगा। धार्मिक शास्त्रों के अनुसार, रक्षाबंधन का पर्व भद्रा रहित समय में ही मनाना चाहिए, क्योंकि भद्रा काल में शुभ और मांगलिक कार्य वर्जित माने जाते हैं। इस बार पूर्णिमा तिथि 19 अगस्त की सुबह 3:04 बजे से शुरू होगी और रात 11:55 बजे तक चलेगी।

राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

– भद्रकाल: 19 अगस्त को भद्रा का समय रात 2:21 बजे से शुरू होगा और दोपहर 1:21 बजे समाप्त होगा। इस समय राखी बांधना उचित नहीं है, इसलिए राखी बांधने के लिए दोपहर 1:21 बजे के बाद का समय चुना जाए।
– शुभ मुहूर्त : राखी बांधने का सबसे अच्छा समय दोपहर 1:43 बजे से शाम 4:20 बजे तक रहेगा।
– प्रदोष काल : राखी प्रदोष काल में भी बांधी जा सकती है, जिसका मुहूर्त 19 अगस्त को शाम 6:56 बजे से रात 9:08 बजे तक रहेगा।

रक्षासूत्र की तैयारी

रक्षा सूत्र तीन धागों का होना चाहिए, जिसमें लाल और सफेद रंग शामिल हों। इस प्रकार, सही समय और रक्षा सूत्र की तैयारी के साथ रक्षाबंधन का पर्व पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाएं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox