हिंडनबर्ग रिपोर्ट पर राजनीतिक हंगामा: भाजपा और कांग्रेस के बीच तीखी बहस

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 30, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हिंडनबर्ग रिपोर्ट पर राजनीतिक हंगामा: भाजपा और कांग्रेस के बीच तीखी बहस

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/-   हिंडनबर्ग की नई रिपोर्ट ने शेयर बाजार पर सीधा प्रभाव तो नहीं डाला, लेकिन इसका असर सियासी गलियारों में साफ देखा जा सकता है। विपक्षी नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर नैतिकता के आधार पर इस्तीफे की मांग की है। इसके जवाब में, भाजपा ने कांग्रेस पर तीखा हमला किया है।

भाजपा का हमला: कांग्रेस और ‘टूलकिट गैंग’ पर आरोप

भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस, उसके सहयोगियों और ‘टूलकिट गैंग’ ने भारत में आर्थिक अस्थिरता फैलाने की साजिश रची है। उन्होंने कहा कि हिंडनबर्ग रिपोर्ट के जारी होते ही विपक्ष ने हल्ला मचाया, जिसका उद्देश्य भारतीय कैपिटल मार्केट को अस्थिर करना था। प्रसाद ने कहा कि SEBI की जिम्मेदारी है कि वह सुनिश्चित करे कि बाजार सुचारु रूप से चले। जब SEBI ने हिंडनबर्ग के खिलाफ नोटिस जारी किया, तब बिना उचित जवाब के हमला किया गया, जिसे उन्होंने बेबुनियाद बताया।

कांग्रेस पर आरोप: देश की आर्थिक स्थिति बिगाड़ने की साजिश

रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए सवाल किया कि कांग्रेस नेता आखिर चाहते क्या हैं? उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस देश की आर्थिक तरक्की को रोकना चाहती है और निवेशकों को भारत में निवेश से रोकना चाहती है। प्रसाद ने यह भी स्पष्ट किया कि भाजपा भारत को कमजोर नहीं होने देगी और चमन को उजड़ने नहीं देगी।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox