हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 27 अगस्त से शुरू, जयराम ठाकुर ने बेरोजगारी और महंगाई पर सरकार को घेरा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 27 अगस्त से शुरू, जयराम ठाकुर ने बेरोजगारी और महंगाई पर सरकार को घेरा

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/-   हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 27 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। इससे पहले, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे पर प्रदेश सरकार को कठघरे में खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि 5 लाख नौकरियों के वायदे के बावजूद, सरकार ने सिर्फ अपने करीबी लोगों को ही कैबिनेट रैंक की नौकरियां दी हैं।

बेरोजगारी और कांग्रेस सरकार की विफलता

जयराम ठाकुर ने बेरोजगारी के मुद्दे को उठाते हुए कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले 5 लाख नौकरियों का वादा किया था, लेकिन दो साल बीतने के बाद भी इस वादे को पूरा नहीं किया गया। प्रदेश सरकार केवल पूर्व भाजपा सरकार के दौरान की गई प्रक्रियाओं का लाभ उठा रही है और बेरोजगारी बढ़ती जा रही है।

महंगाई से गरीबों की हालत दयनीय

जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में महंगाई ने गरीबों की कमर तोड़ दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने डीजल, बस किराया और बिजली दरों में बढ़ोतरी की है। इसके अलावा, 125 यूनिट मुफ्त बिजली की सुविधा और ग्रामीण क्षेत्रों में मुफ्त पानी की सुविधा भी समाप्त कर दी गई है। आगामी दिनों में महिलाओं को HRTC बसों में पूरा किराया देना पड़ सकता है, जिसकी तैयारी सरकार ने कर ली है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox