नोएडा के मयूर चौराहे पर तेज रफ्तार कार पोल से टकराई, तीन युवकों की मौत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नोएडा के मयूर चौराहे पर तेज रफ्तार कार पोल से टकराई, तीन युवकों की मौत

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/-  दिल्ली से सटे नोएडा के मयूर चौराहे पर एक तेज रफ्तार कार पोल से जा टकराई। इस हादसे में कार में सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों में दो की पहचान नोएडा एक्सटेंशन निवासी ईशान और आर्यन के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

बताया गया है कि तीन युवक जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के बाद सुबह 7:15 बजे घर लौट रहे थे, जब यह दुर्घटना हुई। आशंका जताई जा रही है कि झपकी लेने के कारण कार अनियंत्रित हो गई और पोल से टकरा गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, हादसे के समय कार की गति काफी तेज थी। दुर्घटना के बाद कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने युवकों को गाड़ी से निकालकर अस्पताल भेजा, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। फिलहाल, तीसरे युवक की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

100 से 120 किमी/घंटा की रफ्तार पर टकराई कार

हादसे के समय कार की रफ्तार 100 से 120 किमी/घंटा थी। पोल से टकराने के कारण कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और अधिकांश चोटें सिर में आईं। हादसे के बाद पुलिस ने मौके से भीड़ को हटाया और यातायात को सामान्य किया। सड़क हादसे की वजह की जांच जारी है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox