द्वारका जिला में वरिष्ठ नागरिकों के लिए पुलिस ने चलाया विशेष अभियान, पुलिस की मुहिम से हारेगा कोरोना

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारका जिला में वरिष्ठ नागरिकों के लिए पुलिस ने चलाया विशेष अभियान, पुलिस की मुहिम से हारेगा कोरोना

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/शिव कुमार यादव/- जिला द्वारका पुलिस ने कोरोना के सबसे आसान टारगेट यानी वरिष्ठ नागरिकों को इसके प्रकोप से बचाने के लिए एक विशेष अभियान चलाया है जिसमें जिला के सभी थाने अपने-अपने क्षेत्र में रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों को उनके घर पर ही दवाईयां, गैस सिलेंडर व दूसरी जरूरत की चीजें उपलब्ध करायेगे ताकि वो लोग घर से बाहर न निकले और सुरक्षित रहें।

वरिष्ठ नागरिकों की मदद करते हुए द्वारका पुलिस।


                                     इस संबंध में जानकारी देते हुए द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त अंटो अलफोंस ने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों  को उनके घर पर ही सारी सुविधाऐं व जरूरत का सामान उपलब्ध कराने के निर्देश सभी थानों में दे दिये गये है। उन्होने बताया कि उनके जिले में करीब 2496 वरिष्ठ नागरिक सूचीबद्ध है जिनकी सुरक्षा के लिए पुलिस ने विशेष अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत विशेष रूप से एक वरिष्ठ नागरिक संपर्क विभाग गठित किया गया है जो जिले के सभी वरिष्ठ नागरिकों से फोन पर संपर्क कर उनकी जरूरतों के बारे में पूछेंगे और उनके घर पर सारा सामान उपलब्ध कराने का प्रबंध करेंगे। इस काम मे हर क्षेत्र के बीट अधिकारी रोजाना वरिष्ठ नागरिकों के यहां जायेंगे और उनकी रोजाना की जरूरत की चीजों के बारें में पूछेंगे। उन्होने बताया कि जाफरपुर थाना के अंतर्गत गोपालनगर में रह रही 74 वर्षीय सरीन सिंह ऐसी पहली महिला है जिन्होने फोन कर एक गैस सिलेंडर की मांग की थी जिसे देखते हुए थाने के एएसआई
इशवेन्द्र सिंह ने ऐजेंसी से संपर्क किया और वहां स्वयं डिलिवरी ब्वॉय के साथ जाकर वरिष्ठ नागरिक को मुफ्त गैस सिलेंडर उपलब्ध करा कर एक मिशाल पेश की है। उन्होने कहा कि अगर इसी तरह से हम अपने वरिष्ठों को सम्मान देंगे तो इससे समाज में एक अलग ही संदेश जायेगा। सभी लोग अपने बुजुर्गों की सेवा व सम्मान करने लगेगे। उन्होने कहा कि वरिष्ठों को दवाईयां, घरेलु सामान, गैस सिलेंडर और दूसरी आवश्यक चीजे पंहुचाने के लिए पुलिस हमेशा प्रतिबद्ध रहेगी ताकि उन्हे कोई परेशानी ना उठानी पड़े और वो घर पर ही रहे। इससे एक तो हमारे बुजुर्ग बिमारी से बच जायेंगे और दूसरा कोविड-19 के संक्रमण पर भी काबू पाया जा सकेगा। क्योंकि बुजुर्गों को कोविड-19 के संक्रमण का खतरा सबसे ज्यादा होता है। उन्होने खासतोर से सभी थानाध्यक्षों को इस मुहिम पर नजर रखने की हिदायत भी दी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox