हाथरस हादसे के पीड़ित परिवारों से मिलने अलीगढ़ पहुंचे राहुल गांधी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 15, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हाथरस हादसे के पीड़ित परिवारों से मिलने अलीगढ़ पहुंचे राहुल गांधी

-आप टेंशन ना ले, हम हैं.. परिवार के सदस्यों से की बातचीत

उत्तर प्रदेश/नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- राहुल गांधी पहले अलीगढ़ में अकराबाद के पिलखना गांव आए। वहां पर मृतकों के परिजनों से मिलने के बाद हाथरस पहुंच गए। वहां भी हादसे के पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अलीगढ़ के पिलखना आए। यहां उन्होंने हाथरस हादसे के चारों मृतकों के परिवारों से मिलकर सांत्वना दी। राहुल गांधी वहां से हाथरस ग्रीन पार्क पहुंचे, जहां पर पीड़ितों के परिजनों से मुलाकात की।

दिल्ली से सड़क मार्ग द्वारा राहुल गांधी खैर पहुंचे, खैर कांग्रेस कमेटी ने सुभाष चौक पर जोरदार स्वागत किया। वहां के बाद राहुल गांधी अकराबाद के पिलखना गांव पहुंच गए। गांव में सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। चप्पे-चप्पे पर सीआरपीएफ, पुलिस फोर्स और पीएसी तैनात है। राहुल गांधी ने हाथरस सत्संग हादसे के चारों मृतकों मंजू पत्नी छोटे लाल, पंकज पुत्र छोटे लाल, प्रेमवती और शांति देवी पत्नी विजय सिंह के घर पर जाकर मुलाकात की। उन्होंने पीड़ित परिजनों को सांत्वना दी और घटना को दुखद बताया। सत्संग में हुई भगदड़ की घटना के बारे में जानकारी की। राहुल गांधी ने कहा कि मामले को संसद में उठाया जाएगा, कांग्रेस पीड़ित परिवार के साथ है। उनके साथ में कांग्रेस-सपा के पदाधिकारी और स्थानीय नेता मौजूद रहे।

पिलखना से 8 :05 बजे चलकर राहुल गांधी हाथरस स्थित नबीपुर, ग्रीन पार्क 9 :02 बजे पहुंचे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हादसे में मृतक आशा देवी, मुन्नी देवी और ओमवती के परिजनों से मुलाकात की। वह परिजनों से घटनाक्रम के बारे में जानकारी ले रहे हैं। राहुल गांधी के साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय भी मौजूद हैं।

मीडिया से मुखातिब हुए राहुल गांधी
9:30 बजे राहुल गांधी ने मीडिया से बातचीत की। राहुल गांधी ने  कहा कि प्रदेश सरकार को दिल खोलकर गरीब परिवारों की मदद करनी चाहिए । परिजनों ने बताया है कि प्रशासन की ओर से हादसे की जगह पर मुकम्मल इंतजाम नहीं थे, इस वजह से यह हादसा हुआ। मुआवजा सरकार को जल्द से जल्द देना चाहिए। राहुल गांधी हाथरस से दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox