जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार को खोलने के लिए नई समिति हुई गठित

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 11, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार को खोलने के लिए नई समिति हुई गठित

-पुरी में मंदिर के रत्न भंडार को दोबारा खोलने की प्रतिक्रिया में निगरानी रखने के लिए गठित हुई नई समिति

ओडिशा/नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- ओडिशा सरकार ने पुरी में जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार को दोबारा खोलने की प्रक्रिया की निगरानी के लिए एक नयी उच्च स्तरीय समिति गठित की है ताकि उसमें रखी कीमती वस्तुओं की सूची तैयार की जा सके।

ओडिशा के कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने बृहस्पतिवार की रात संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इस संबंध में उड़ीसा उच्च न्यायालय के निर्देश के अनुसार समिति का गठन किया गया है। इस साल मार्च में पूर्ववर्ती बीजू जनता दल सरकार ने रत्न भंडार में रखे आभूषणों और अन्य मूल्यवान वस्तुओं की सूची की निगरानी के लिए उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरिजीत पसायत की अध्यक्षता में 12 सदस्यीय समिति का गठन किया था। भाजपा सरकार ने न्यायमूर्ति पसायत के नेतृत्व वाली समिति को भंग कर दिया है और नयी समिति गठित कर दी है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox