आरजेएस पीबीएच सह-आयोजक राजेन्द्र सिंह कुशवाहा जनसंख्या संबंधी मुद्दों पर  करेंगे जागरूकता कार्यक्रम

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

आरजेएस पीबीएच सह-आयोजक राजेन्द्र सिंह कुशवाहा जनसंख्या संबंधी मुद्दों पर  करेंगे जागरूकता कार्यक्रम

-"स्थायी भविष्य के लिए सतत जनसंख्या वृद्धि" विषय पर आरजेएस पीबीएच करेगा कार्यक्रम

नई दिल्ली/शिवकुमार यादव/- संयुक्त राष्ट्र द्वारा 1989 में विश्व जनसंख्या दिवस  स्थापित किया गया और 11 जुलाई 1990 में पहली बार 90 से अधिक देशों ने इसे मनाया। राम-जानकी संस्थान पॉजिटिव ब्रॉडकास्टिंग हाउस (आरजेएस पीबीएच) के संस्थापक व राष्ट्रीय संयोजक द्वारा रविवार 7 जुलाई को “स्थायी भविष्य के लिए सतत जनसंख्या वृद्धि” विषय पर राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया जाएगा। ये आरजेएस के श्रृंखलाबद्ध अमृत काल का सकारात्मक भारत-उदय कार्यक्रम का 233 वां संस्करण होगा।

इसके सह-आयोजक राजेन्द्र सिंह कुशवाहा संस्थापक – माता रामरती देवी कृषक प्रयोगशाला एवं कृषक के पर्यटन स्थल कान्धरपुर , गाजीपुर उत्तर प्रदेश हैं। ये कार्यक्रम इनके पिताजी सकारात्मक व्यक्तित्व के धनी स्व० श्री राम वृक्ष सिंह कुशवाहा की स्मृति में जनसंख्या संबंधी मुद्दों और सतत विकास पर उसके प्रभाव के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए रविवार सुबह 11 बजे से आयोजित किया जा रहा है।कार्यक्रम के आयोजक उदय कुमार मन्ना ने बताया कि  इसमें भाग लेने के लिए मुख्य अतिथि दिल्ली विश्वविद्यालय से समाज कार्य विभागाध्यक्ष प्रो.संजय राॅय, मुख्य वक्ता जेएनयू में सेंटर फॉर इकोनोमिक स्टडीज एंड प्लानिंग के चेयरपर्सन प्रो.शक्ति कुमार , बिहार स्थित टी एम भागलपुर विश्वविद्यालय के भूगोल विभागाध्यक्ष व एसोसिएट प्रोफेसर डॉ.अनिरूद्ध कुमार तथा जयप्रकाश विश्वविद्यालय छपरा में भूगोल  विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर डा.शैलेश कुमार  को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम का संचालन अर्थशास्त्री व वरिष्ठ पत्रकार मनोहर मनोज करेंगे। सभी अतिथियों का स्वागत वरिष्ठ समाजसेवी राजेन्द्र सिंह कुशवाहा करेंगे। श्री मन्ना ने जानकारी देते हुए कहा कि राजेंद्र सिंह कुशवाहा 24 जुलाई को आरजेएस पीबीएच के सकारात्मक भारत-उदय दिवस के मीडिया कांफ्रेंस को भी को- ऑर्गेनाइज कर रहे हैं। इस दिन ग्रंथ 03 पुस्तक के पोस्टर का लोकार्पण और राष्ट्रीय – अंतर्राष्ट्रीय सम्मान 2023-24 की घोषणा की जाएगी जो दिल्ली में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में 11 अगस्त 2024 को प्रदान किया जाएगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox