दिल्ली-NCR में तेज बारिश, जगह-जगह सड़कों पर भरा पानी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली-NCR में तेज बारिश, जगह-जगह सड़कों पर भरा पानी

-मौसम विभाग ने 3 जुलाई तक किया येलो अलर्ट जारी

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार सुबह की शुरुआत मानसूनी बारिश के साथ हुई। जोरदार बारिश ने सड़कों से लेकर घरों तक को पानी से लबालब भर दिया है। कई जगह जलभराव से लोग जहां-तहां फंस गए हैं। कई जगहों पर आलम यह है कि कारें पानी में डूबी गई, जिससे लोग हलाकान हैं। वहीं बारिश के चलते दिल्ली के एक्यूआई में बड़ा सुधार भी देखने को मिला है। अधिकांश जगहों पर औसत एक्यूआई 50 के आंकड़े के आसपास है, जबकि कुछ जगहों पर 50 से भी कम रिकॉर्ड हुआ।

सीपीसीबी द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में सुबह 11 बजे तक अशोक विहार में एक्यूआई 56 रिकॉर्ड किया गया। आईजीआई एयरपोर्ट (टर्मिनल-3) में 46, आईटीओ में 53, लोधी रोड में 57 रिकॉर्ड हुआ।

दक्षिणी दिल्ली के कई घरों में भरा पानी
दिल्ली में हो रही जोरदार बारिश ने कई लोगों को सड़कों पर तो मुसीबत में डाल ही दिया है, कई इलाकों में घरों में पानी भर गया है। खबर है कि साउथ एक्स पार्ट 1 के कई घरों में बारिश का पानी भर गया है।

सड़कों पर जगह-जगह लगा जाम
दिल्ली में लगातार बारिश के कारण गंभीर जलजमाव के बीच मयूर विहार इलाके में सड़क पर भारी जाम लग गया। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी तरह से अन्य रास्तों का भी हाल है।

जलजमाव के कारण यात्रियों को हो रही परेशानी
दिल्ली में भारी बारिश के बाद कनॉट प्लेस इलाके में जलजमाव के कारण यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारी से लेकर राहगीर सब बारिश से बिगड़े हालात के चलते हलकान हैं।

कुछ जगह दिल्ली मेट्रो की सेवाएं प्रभावित
दिल्ली मेट्रो के द्वारा दी जानकारी के मुताबिक, भारी बारिश के कारण यशोभूमि द्वारका सेक्टर-25 मेट्रो स्टेशन पर प्रवेश/निकास बंद है। साथ ही, दिल्ली एयरोसिटी मेट्रो स्टेशन से टर्मिनल 1-आईजीआई हवाई अड्डे तक शटल सेवा निलंबित कर दी गई है। अन्य सभी लाइनों पर सेवा सामान्य।

पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित
दिल्ली के ज्वाला हेरी मार्केट के सामने एक पेड़ गिरने के कारण ज्वाला हेरी मार्केट से मादीपुर की ओर जाने वाले मार्ग पर यातायात प्रभावित है।

प्रगति मैदान टनल में भरा पानी
पूर्वी दिल्ली व नोएडा को नई दिल्ली से जोड़ने वाली प्रगति मैदान टनल में बड़े पैमाने पर  पानी भर गया है। इस कारण टनल को दोनों तरफ से बंद कर दिया गया है और टनल के दोनों तरफ बड़े पैमाने पर जाम लगा हुआ है। बताया जा रहा है कि पानी टनल में पानी सुबह 6 से ही भरना शुरू हो गया था।  उसके बाद वाहनों की आवाजाही रोक दी गई थी। पुलिस अधिकारी में पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी पानी को निकालने की कोशिश कर रहे हैं।

तीन जुलाई तक यलो अलर्ट
मौसम विभाग ने तीन जुलाई तक के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। जबकि शनिवार को बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। ऐसे में सप्ताहांत में बारिश से तापमान में 34 से 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने आने वाले तीन दिन में दिल्ली से मानसून टकराने की संभावना जताई है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox