
नई दिल्ली/अनिशा चौहान/ – टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस हिना खान को लेकर ऐसी खबर सामने आई है जिसके बाद उनके फैंस परेशान हो गए हैं। दरअसल, हिना खान ब्रेस्ट कैंसर से लड़ रही हैं। वो कैंसर के तीसरे स्टेज पर हैं। अपने फैंस के साथ उन्होंने सोशल मीडिया पर ये खबर साझा की है। टीवी एक्ट्रेस ने बताया कि उनका इलाज शुरू हो चुका है और वो सभी के प्यार के लिए शुक्रगुजार हैं। हिना खान ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा, मेरे बारे में कुछ रूमर्स चल रहे हैं। मैं आप सभी से एक जरूरी न्यूज शेयर करना चाहती हूं।
खासकर उन लोगों से जो मुझे प्यार करते हैं। मेरी परवाह करते हैं। मुझे ब्रेस्ट कैंसर है। ये तीसरी स्टेज पर है। इसका इलाज शुरू हो चुका है। कई परेशानियों से जूझने के बावजूद मैं आप सभी को भरोसा दिला रही हूं कि मैं ठीक हूं। मैं इस बीमारी से पूरी तरह लड़ने के लिए तैयार हूं। इस वक्त मैं वो हर चीज करने के लिए तैयार हूं, जो मुझे मजबूत बनाए रखेगी।
प्राइवेसी का रखा जाए ख्याल
उन्होंने कहा, मेरी प्राइवेसी का ख्याल रखा जाए। मुझे आपके प्यार और सम्मान की कद्र है, लेकिन इस वक्त हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखा जाए। मुझे और मेरी फैमिली को पूरा यकीन है कि कैंसर की जंग जीतकर जल्द ही ठीक हो जाऊंगी पर तब तक थोड़ा ध्यान रखें। इस वक्त मुझे आपके प्यार और दुआओं की बहुत जरूरत है।
इस शो से बनाई घर घर पहचान
बता दें, हिना खान टीवी के जाने माने शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में अक्षरा के रोल से हर घर और हर दिल में जगह बनाई थी। इस शो में उन्होंने संस्कारी बहू की भूमिका निभाई थी। जिसके बाद उनको बिग बॉस 11 में देखा गया। बिग बॉस 11 में हिना शो जीत तो नहीं पाई लेकिन उनकी इससे उनकी लोकप्रियता दोगुनी हो गई थी। इसके बाद उन्होंने वेब सीरीज और मूवीज में भी नजर आई थीं। हिना खान कई म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आ चुकी हैं।





More Stories
गोयला डेयरी में MCD का अतिक्रमण हटाओ अभियान, सार्वजनिक जगहों से हटाए अवैध कब्जे
श्री रामलीला हल्द्वानी में एक ओर करुणा, विलाप और भक्ति का समंदर दिखा तो दूसरी ओर पराक्रम, गर्जना और भस्म होती लंका का दृश्य दिखा
दिल्ली-NCR में वाहन चोरों पर AATS का शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार; 8 चोरी की बाइक-स्कूटी बरामद
नरेला औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री चोरी का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; शिव-पार्वती की मूर्ति और नकदी बरामद।
दिल्ली में ई-रिक्शा की संख्या पर लगेगी लगाम, सरकार ने 2.5 लाख की सीमा का प्रस्ताव रखा
हरियाणा से 1400 किलोमीटर दूर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग कर बॉलीवुड को हिला डाला, आखिर कौन है सोनीपत का रेहान ?