पहली बार साउथ अफ्रीका ने टी 20 वर्ल्ड कप में बनाई अपनी जगह, अफगानिस्तान को करना पड़ा हार का सामना

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 6, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पहली बार साउथ अफ्रीका ने टी 20 वर्ल्ड कप में बनाई अपनी जगह, अफगानिस्तान को करना पड़ा हार का सामना

-अफ्रीका ने 9 विकेट से की जीत हासिल

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  टी20 वर्ल्ड कप 2024 के पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराकर फाइनल में जगह बना ली है। अफ्रीका ने पहली बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में प्रवेश किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए अफ्रीका ने मैच में एकतरफा जीत दर्ज की। अफ़्रीका ने 67 गेंदें शेष रहते 9 विकेट रहते जीत हासिल की।

त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेले गए मैच में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया, जो उनके लिए पूरी तरह से गलत साबित हुआ। पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान को अफ्रीकी गेंदबाजों ने 11.5 ओवर में महज 56 रन के स्कोर पर ऑल आउट कर दिया। इस दौरान टीम के लिए मास्को यानसेन और तबरेज शम्सी ने सबसे ज्यादा 3-3 विकेट लिए। फिर लक्ष्य का पीछा करते हुए अफ्रीका ने 8.5 ओवर में 1 विकेट पर 60 रन बनाकर जीत हासिल कर ली।

इस तरह अफ्रीका ने हासिल की जीत

हालांकि 57 रन के छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत खराब रही, लेकिन टीम ने एकतरफा जीत हासिल कर ली। अफ्रीका को पहला झटका दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर क्विंटन डी कॉक के रूप में लगा, जिन्हें फजल हक फारूकी ने बोल्ड किया। डी कॉक ने 8 गेंदों में 1 चौके की मदद से सिर्फ 5 रन बनाए। हालांकि इसके बाद अफ्रीका ने कोई विकेट नहीं खोया।

फिर दूसरे विकेट के लिए रीजा हेंड्रिक्स और कप्तान एडेन मार्कराम ने 55* (43 गेंद) की अटूट साझेदारी की और टीम को आसानी से जीत की रेखा पार करने में मदद की। रीजा हेंड्रिक्स ने 25 गेंदों में 3 चौकों और 1 छक्के की मदद से 29* और कप्तान मार्कराम ने 21 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 23* रन बनाए।

अफ्रीका ने जीत के साथ हटा दिया चोकर्स का टैग

दक्षिण अफ्रीका को चोकर्स के नाम से भी जाना जाता है। नॉकआउट मैचों में अक्सर टीमें चोक हो जाती हैं, लेकिन इस बार अफ्रीका ने शानदार फॉर्म दिखाते हुए सेमीफाइनल में जीत हासिल की और खुद पर से चोकर्स का टैग हटा दिया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox