पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने हिमाचल में जनसभा को किया संबोधित

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने हिमाचल में जनसभा को किया संबोधित

-प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होने वाला है- जयराम ठाकुर

हिमाचल प्रदेश/नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  हिमाचल के नालागढ़ जिले के मझौली में पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने एक जनसभा को संबोधित किया। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बीजेपी के प्रत्याशी केएल ठाकुर के पक्ष में वोट की अपील की। जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने बाहर के व्यक्ति को प्रत्याशी बनाया है जबकि केएल ठाकुर नालागढ़ से संबंध रखते है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि अब ये जनता को तय करना है कि उन्होंने बाहर के व्यक्ति जिस पर तकरीबन 132 मुकदमे दर्ज है। उनको वोट देना है या नालागढ़ के धरतीपुत्र केएल ठाकुर को। जयराम राम ठाकुर ने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अपने विधायकों को ही मुख्यमंत्री संभाल नहीं पाए और अपने विधायकों के साथ ही सौतेला व्यवहार किया। इसलिए उनके 6 विधायक कांग्रेस पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गये थे। जयराम ठाकुर ने कहा कि तीन आजाद उम्मीदवारों पर राज्यसभा उम्मीदवार को वोट ना देने पर उनके और उनके परिवार पर झूठे मुक़दमे दर्ज करवाए इसलिए उन्होंने इस्तीफा देकर बीजेपी के उम्मीदवार के तौर पर इलेक्शन लड़ने का मन बनाया है।

प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होने वाला है- जयराम ठाकुर

जयराम ठाकुर ने कहा कि कुछ महीनों में प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होने वाला है और बीजेपी फिर से प्रदेश में सत्ता हासिल करेगी। जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सत्ता का दुरुपयोग कर रहे है और नालागढ़ के डीएसपी की एक वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें वह कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में धमका रहे है। पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा गई है और हाल ही में बिलासपुर में गोली कांड में कांग्रेस नेता का बेटा गिरफ्तार हुआ है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox