लोकसभा स्पीकर ने शपथ के दौरान दीपेंद्र हुड्डा को लगाई फटकार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 29, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

लोकसभा स्पीकर ने शपथ के दौरान दीपेंद्र हुड्डा को लगाई फटकार

-'सलाह मत दिया करो,चलो बैठो'- ओम बिरला

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- 18वीं लोकसभा के लिए निर्वाचित सदस्यों का सोमवार से शपथ ग्रहण चल रहा है। बुधवार को भी कई सदस्यों ने शपथ लिया। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने चौथे दिन लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ लिया। इस दौरान स्पीकर ओम बिरला कांग्रेस सांसद पर नाराज हो गए।

 नाराज इसलिए हुए क्योंकि शपथ लेने के बाद शशि थरूर ने “जय संविधान”का नारा लगाया जिसके बाद शशि थरूर स्पीकर ओम बिरला से हाथ मिलाया। नारा लगाने को लेकर ओम बिरला ने कहा कि आप संविधान की शपथ तो ले ही रहे हैं, तो इसे बोलने की क्या जरूरत है।

‘इसकी सलाह मत दिया करो’

जिस पर शशि थरूर के समर्थन में दूसरे कांग्रेस के सांसद खड़े होकर विरोध करने लगे। इस दौरान कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने स्पीकर के आपत्ति जताने का विरोध किया और कहा कि आपको इस पर आपत्ति नहीं होनी चाहिए। जिस पर ओम बिरला ने उन्हे शांत कराते हुए कहा,“किस पर आपत्ति हो, किस पर आपत्ति न हो, इसकी सलाह मत दिया करो, चलो बैठो।”

भाजपा ने शेयर किया वीडियो

इसका एक वीडियो बीजेपी हरियाणा की ओर से भी शेयर किया गया जिसका ऑप्शन दिया गया ”बदतमीजी करने पर दीपेंद्र हुड्डा को डांटा।”वहीं इस वीडियो पर हरियाणा कांग्रेस की ओर से जवाब देते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है और साथ में कैप्शन दिया है, ”इस अहंकार ने आपको हाफ किया है, यही अहंकार आपको साफ कर देगा। संविधान की बात करना बदतमीजी नहीं, एक सांसद का कर्तव्य है। आधी अधूरी वीडियो डालकर मत बहकाओ।”वहीं प्रियंका गांधी ने भी सोशल मीडिया पर कहा, कि भारत की संसद में ‘जय संविधान’ नहीं बोला जा सकता? उन्होंने स्पीकर की आपत्ति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए लिखा- संसद में सत्ता पक्ष के लोगों को असंसदीय और असंवैधानिक नारे लगाने से नहीं रोका गया लेकिन विपक्षी सांसद के ‘जय संविधान’ बोलने पर आपत्ति जताई गई।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox