हरियाणा सरकार द्वारा शहीद परिवारों को मिलने वाली अनुग्रह राशि को बढ़ा कर किया 1 करोड़ अलॉइंस महासचिव रणबीर सिंह द्वारा जताया आभार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हरियाणा सरकार द्वारा शहीद परिवारों को मिलने वाली अनुग्रह राशि को बढ़ा कर किया 1 करोड़ अलॉइंस महासचिव रणबीर सिंह द्वारा जताया आभार

हरियाणा के सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण राज्य मंत्री डॉ अभय सिंह यादव ने बताया कि राज्य सरकार ने ड्यूटी के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले हरियाणा के सशस्त्र बलों तथा केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों व पुलिस कार्मिकों के परिवार के सदस्यों को दी जाने वाली अनुग्रह राशि को 50 लाख रुपये से बढ़ाकर एक करोड़ रुपये कर दिया गया है।
अलॉइंस आफ ऑल एक्स पैरामिलिट्री फोर्सेस वेलफेयर एसोसिएशन महासचिव रणबीर सिंह द्वारा जारी प्रैस विज्ञप्ति के हवाले से अर्ध सैनिक कल्याण मंत्री श्री अभय सिंह यादव द्वारा देश के लिए जान कुर्बान करने वाले जवानों को मिलने वाली अनुग्रह राशि को बढ़ा कर 1 करोड़ किए जाने पर माननीय मंत्री जी व हरियाणा सरकार को धन्यवाद दिया इससे बड़ी सच्ची श्रद्धांजलि ओर क्या होगी गलवान व पुलवामा शहीदों को। जैसा कि मालूम है कि एसोसिएशन पिछले कई सालों से अनुग्रह राशि को बढ़ा कर 1 रुपये करने की बराबर मांग करते रहे हैं।

अलॉइंस अध्यक्ष पूर्व एडीजी श्री एचआर सिंह द्वारा जिला स्तर पर गठित सेना अर्धसैनिक कल्याण विभाग में पूर्व अर्ध सैनिकों की 50 प्रतिशत भागीदारी की मांग दोहराई। ज्ञातव्य रहे कि उपरोक्त बोर्डों में सेना के कर्नल कप्तान सुबेदार व हवलदार कार्यरत हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox