रोहतक/नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- नारायणा थाना पुलिस ने दोस्त की हत्या कर रु 4.80 लाख लूटने वाले 4 बदमाशों को हरियाणा के रोहतक ज़िले से गिरफ्तार किये है। गिरफ्तार किये गए बदमाशों के नाम अनुज ,अभिषेक उर्फ़ गंजा ,नीरज और सूरज है। ये सभी हरियाणा के जींद ज़िले के रहने वाले है। पुलिस ने इनके पास से लूटे हुए 4 लाख 80 हज़ार रूपए नकद ,एक मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल की गई एक कार को बरामद किया है।
पश्चिम ज़िले के डीसीपी विचित्र वीर ने जानकारी देते हुए बताया की 12 जून को पुलिस को नारायणा गांव में विभूति कुमार नाम के एक व्यक्ति की हत्या की सूचना मिली थी और साथ ही घर में लूटपाट भी की गई थी। मामले की छानबीन के लिए एसएचओ संदीप यादव की देखरेख में SI सुमित ,बृजेश पटेल ,ASI धनी राम ,हेड कांस्टेबल विनोद ढाका ,दीपेश ,सागरमल ,सुमेर ,कांस्टेबल रवि ,दिनेश और मंजीत की टीम बनाई गई। पुलिस ने तक़रीबन 250 सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की ,तभी पुलिस ने अनुज नाम के एक शख्श को शक के आधार पर रोहतक से गिरफ्तार किया और उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म काबुल कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी अनुज ने बताया की उसकी मृतक विभूति कुमार के साथ दोस्ती थी और उसके ऊपर काफी क़र्ज़ चढ़ गया था जिसके चलते उसने अपने तीन साथी अभिषेक उर्फ़ गंजा ,नीरज और सूरज के साथ मिलकर विभूति कुमार की हत्या कर दी थी और उसके घर से 4 लाख 80 हज़ार रूपए लूटकर फरार हो गया था। बाद में पुलिस ने इसकी निशानदेही पर रोहतक से अभिषेक उर्फ़ गंजा ,नीरज और सूरज को भी गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस इससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।


More Stories
‘हनुमान अंश’ के बाद प्रेमानंद जी महाराज पर बनेगी ‘राधा अंश’! विराट कोहली-अनुष्का शर्मा होंगे फिल्म का हिस्सा
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
बेटी संबंध बनाते वक्त रिकॉर्ड करती थी प्राइवेट वीडियो, फिर पिता करता था ब्लैकमेल! SO की मौत के बाद बस्ती में खुला हनीट्रैप का बड़ा खेल!
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
ऑपरेशन मिलाप के तहत लापता बच्चे को पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया