दिल्ली में एक तरफ पानी के लिए हाहाकार, तो वहीं दूसरी ओर सड़कों पर बह रहा हजारों लीटर पानी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में एक तरफ पानी के लिए हाहाकार, तो वहीं दूसरी ओर सड़कों पर बह रहा हजारों लीटर पानी

-राजधानी दिल्ली में जल संकट से लोग पानी की एक-एक बूंद को तरस रहे हैं -रोजाना दिल्ली में अलग-अलग क्षेत्रों में पाइप लाइन की लीकेज देखी जा रही है -बार-बार शिकायत दर्ज करने पर दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- राजधानी में भारी जल संकट है। लोग पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ रोजाना दिल्ली के अलग अलग जगहों पर पाइपलाइन लीकेज की खबरें आती रहती है जिससे रोजाना हजारों लीटर पानी सड़क पर बह रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि काफी बार शिकायत करने के बावजूद भी दिल्ली जल बोर्ड के कोई भी अधिकारी/कर्मचारी इसे ठीक करने नहीं आए। यह मामला उपनगर द्वारका स्थित मधु विहार सी ब्लॉक का है।

पालम विधानसभा स्थित मधु विहार के सी ब्लॉक की जहां बुध बाजार रोड राम मंदिर वाली गली C/1 और C ब्लॉक के बीच में डीजेबी के पानी सप्लाई की लाइन में लीकेज से बर्बाद हो रहा है और यही पानी डीडीए के आदर्श अपार्टमेंट में भी जा रहा है। बहुत मात्रा में पानी बहने से हाउस नंबर है C-A 21, C-B 21, C-22, C-23 के पास पानी रोड पर भरा रहता है। अब तो आलम यह है कि लगातार पानी के रिसाव से यहां की सड़क भी जर्जर हो गई है क्योंकि पानी कई हफ्तों से अनवरत बह रहा है। काफी शिकायतों के बावजूद इस पर कोई रोकथाम/करवाई नही की गई है।

मधु विहार आरडब्ल्यूए के प्रधान तथा फेडरेशन ऑफ साउथ एंड वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर फोरम के चेयरमैन चौधरी रणबीर सिंह सोलंकी ने बताया कि वे लगातार जल बोर्ड के अधिकारियों को इस बाबत लिखित शिकायत कर चुके है परंतु उन्हें पानी के महत्व की जानकारी क्यों नहीं है समझ में नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि जहां पूरी दिल्ली में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है वहीं डीजेबी के अधिकारी उदासीन क्यों हैं?

फेडरेशन ऑफ साउथ एंड वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर फोरम के सचिव महेश मिश्रा ने कहा की यह पार्टियां/जनप्रतिनिधि (पक्ष/विपक्ष) आरोप प्रत्यारोप का खेल खेलते रहते है लेकिन समस्या का समाधान के लिए कोई तत्पर नही है वही डीजेबी के रेवेन्यू विभाग आम जनता से अगर गलती से भी एक बाल्टी पानी बरबाद हो जाए तो चालान कर देते है वोही अपने तकनीकी विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों की लापरवाही पर आंख बंद कर बैठे है। पक्ष (आप पार्टी) काम रोकने की, अधिकारियों के मनमानी की दुहाई देता रहता है वह विपक्ष (भाजपा) भी इन्ही लीकेज को दिखा कर आप सरकार पर ठीकरा फोड़ती है लेकिन एलजी से शिकायत कर इन अधिकारियों पर कोई करवाई नही करते है। आम जनता को इन पार्टियों ने अपना झुनझुना बना रखा है। आपके माध्यम से हम पूछना चाहते है आखिर कब आम जनता को समाधान/राहत मिलेगी?

सोलंकी ने जल बोर्ड के मुख्य अभियंता- द्वारका, उपाध्यक्ष सोमनाथ भारती एवं सीईओ से मांग की है कि तत्काल ऐसी समस्याओं को संज्ञान में लेकर पानी को बर्बाद होने से बचने के उपाय कराएं एवं संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों पर ठोस कार्रवाई करे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox