तमिलनाडु में अवैध देशी शराब पीने से 25 लोगों की मौत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 16, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

तमिलनाडु में अवैध देशी शराब पीने से 25 लोगों की मौत

- 40 लोगों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

तमिलनाडु/नई दिल्ली/अनिशा चौहान/ – तमिलनाडु के कल्लाकुरिची जिले में अवैध देशी शराब पीने से कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई है। इस सिलसिले में 49 वर्षीय के. कन्नूकुट्टी (अवैध शराब विक्रेता) को गिरफ्तार किया गया है और उसके पास से जब्त की गई लगभग 200 लीटर अवैध शराब की जांच से पता चला कि इसमें घातक ‘मीथेन’ थी। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।

एक बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने घटना की गहन जांच के लिए सीबी-सीआईडी ​​जांच के आदेश दिए हैं। घटना के बाद सरकार ने कल्लाकुरिची के जिला मजिस्ट्रेट श्रवण कुमार जटावथ का तबादला कर दिया, जबकि पुलिस अधीक्षक समय सिंह मीना को निलंबित कर दिया। कल्लाकुरिची जिले की निषेध शाखा के पुलिसकर्मियों सहित नौ अन्य पुलिसकर्मियों को भी निलंबित कर दिया गया है।विपक्षी नेता एडप्पादी के पलानीस्वामी ने स्थानीय समाचारों का हवाला देते हुए संवाददाताओं से कहा कि अवैध शराब पीने के बाद लगभग 40 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने कहा, ”जब से डीएमके सरकार सत्ता में आई है, अवैध शराब से मौतें हो रही हैं। मैं इस मुद्दे को विधानसभा में भी उठाता रहा हूं और कार्रवाई की मांग करता रहा हूं।’

ताड़ी पीने का संदेह

पलानीस्वामी ने मांग की कि राज्य सरकार इस मुद्दे पर सख्त कार्रवाई करे। सरकार के मुताबिक, उल्टी और पेट दर्द की शिकायत के बाद 20 से ज्यादा लोगों को कल्लाकुरिची मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सरकार के मुताबिक, पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों की जांच के आधार पर यह संदेह है कि उन्होंने अवैध शराब (ताड़ी) का सेवन किया होगा। इनमें जी प्रवीण कुमार (26), डी सुरेश (40), के शेखर (59) और दो अन्य की जान चली गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मौत का कारण पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा। इलाज में मदद के लिए आवश्यक दवाएं और विल्लुपुरम, तिरुवन्नामलाई और सलेम से सरकारी डॉक्टरों की विशेष टीमों को कल्लाकुरिची भेजा गया है।

समाज को बर्बाद करने वाले अपराध कुचले जायेंगे

राज्यपाल रवि ने राजभवन के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा, ”कल्लाकुरिची में अवैध शराब पीने से लोगों की मौत की खबर से गहरा दुख हुआ। कई और पीड़ित गंभीर हालत में हैं और जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं।” शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना और अस्पतालों में भर्ती लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना।” उन्होंने कहा, ”हमारे राज्य के विभिन्न हिस्सों से अवैध शराब के सेवन से लोगों की जान जाने की दुखद खबरें समय-समय पर आती रहती हैं। यह अवैध शराब के उत्पादन और खपत पर अंकुश लगाने में कमियों को दर्शाता है। यह गंभीर चिंता का विषय है।” ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में स्टालिन ने मौतों पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अपराध में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और इसे रोकने में विफल रहने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।उन्होंने लोगों द्वारा जानकारी साझा करने पर “ऐसे अपराधों” में शामिल लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने कहा, “समाज को बर्बाद करने वाले ऐसे अपराधों को सख्ती से कुचला जाएगा।”

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox