आज का दिन किस राशि के लिए कैसा रहने वाला है क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे। जानें सभी 12 राशियों का हाल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

आज का दिन किस राशि के लिए कैसा रहने वाला है क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे। जानें सभी 12 राशियों का हाल

नई दिल्ली/अनिशा चौहान/ – राशिफल के अनुसार आज का दिन यानि 21 जून 2024,  शुक्रवार का दिन महत्वपूर्ण है। ग्रहों की चाल के अनुसार आज का दिन मिथुन राशि वाले जातकों के मन में नकारात्मकता का प्रभाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। वहीं कर्क राशि वाले जातकों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। इसके साथ ही जानते हैं आज का दिन किस राशि के लिए कैसा रहने वाला है और क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे।

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के जातकों को आज मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु धैर्यशीलता में कमी हो सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। मित्रों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं।  सेहत का ध्यान रखें। कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि के जातकों को आज आत्मसंयम रहने की आवशयकता है। धैर्यशीलता बनाये रखने की कोशिश करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में बदलाव की संभावना बन रही है। मन परेशान रहेगा,आत्मविश्वास में कमी आएगी। फालतू खर्चों में वृद्धि होगी। उपहार में वस्त्र प्राप्त हो सकते हैं। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। धैर्यशीलता में कमी आएगी। घर पर किसी मित्र का आगमन हो सकता है। वाहन सुख की प्राप्ति का योग बन रहा है।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के जातकों के मन में नकारात्मकता का प्रभाव रहेगा। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति बन सकती है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। किसी पर भी क्रोध करने से बचें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में सम्मान की प्राप्ति होगी। कारोबार में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी। लाभ के अवसर मिलेंगे।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के जातकों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, परन्तु मन परेशान रहेगा। कारोबार में लाभ होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में भागदौड़ अधिक रहेगी। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। जीवनसाथी का साथ मिलेगा, वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को यात्रा पर जाना पड़ सकता है। खर्च अधिक होने की संभावना है। परिवार का सहयोग मिलेगा। धन की स्थिति सुधरने की संभावना है। छात्रों को शैक्षिक कार्यों में सफलता हासिल होगी।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के जातक आज शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य आयोजित हो सकते हैं। आज के दिन भाग-दौड़ अधिक रहेगी। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। भवन सुख की प्राप्ति का योग बन रहा है। आत्मविश्वास में कमी आएगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। परिवार की समस्याएं अभी बरक़रार रहेंगी। कारोबार में लाभ बढ़ने की संभावना है।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के जातकों को आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही है। कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। कारोबार में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। सेहत का ध्यान रखें। मन अशान्त रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। संतान पक्ष की ओर से परेशान रह सकते हैं। आपके धन में कमी आ सकती है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जीवनसाथी से नोंकझोक हो सकती है, वाणी पर संयम बनाए रखें।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि के जातकों को आज मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु आत्मविश्वास में कमी हो सकती है। माता-पिता का सानिध्य मिलेगा। वाहन के रखरखाव एवं वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं। व्यापार की ओर ध्यान देने की जरूरत है। परिवार का भरपूर साथ मिलेगा। शैक्षिक कार्यों के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। धैर्यशीलता में वृद्धि होगी। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। मन में विपरीत विचारों के प्रभाव से बचें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के जातकों को आज बातचीत में सन्तुलित रहने की आवश्यकता है। किसी पुराने मित्र से पुनः संपर्क हो सकता है। परिवार में धार्मिक कार्य आयोजित होने का योग बन रहा है। स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरुरत है। मन में उतार-चढ़ाव बनते रहेंगे। कार्यक्षेत्र में किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। किसी डर से परेशान रह सकते हैं। मित्र के सहयोग से धनार्जन के साधन विकसित होने की संभावना है।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों का आज का दिन धन के लेनदेन के लिए अच्छा रहने वाला है। रुका हुआ धन मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यदि कोई आपसे धन उधार मांगे, तो आप उसे धन बहुत ही सोच विचार कर दे। करियर को लेकर आप अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं और आप किसी नए काम को करने के लिए उत्साहित रहेंगे और उसे पूरा करके ही चैन से बैठेंगे। आपको अपनी साख चारो और फैलाने का पूरा मौका मिलेगा। मामा पक्ष से भी आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों का आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको जिम्मेदार व्यक्तियों की तरह अपने सभी कार्य को पूरा करना होगा और कार्यक्षेत्र में बड़प्पन दिखाकर उनकी कुछ गलतियों को माफ करें। आपके सभी काम समय से पूरे हो पाएंगे। आपको आज किसी गंभीर विषय पर बातचीत करने को मिल सकती है और आपकी किसी परिजन से मुलाकात होगी, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। विद्यार्थियों का पढ़ाई के साथ साथ किसी और कला में भी ध्यान जा सकता है। आपको पद व प्रतिष्ठा मिलने से अहंकार नहीं करना है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों का आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है। उन्हें अपने स्वास्थ्य को लेकर भी समस्या हो सकती है। धार्मिक व आध्यात्मिक कार्य के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी और विभिन्न क्षेत्रों में भी आप सफलता की नई रखेंगे। आपको आज भाग्य  के भरोसे किसी काम को नहीं करना है। आप अच्छे कामों से अपना नाम बनाएंगे और आपके जन समर्थन में इजाफा होगा। आपको कोई पैरों से संबंधित समस्या हो सकती है, जिसमें लापरवाही करने से बचें।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों का आज का दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको आज धन लाभ होने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारियों को करने में लगे रहेंगे। आज आपको कुछ अप्रत्याशित लोगों से सावधान रहना होगा और आपको किसी भी निर्णय को सावधानीपूर्वक लेना होगा। जल्दबाजी में आप कोई कार्य ना करें। किसी सरकारी काम को करने में नियमों का पूरा ध्यान रखें। व्यवसाय कर रहे लोग आज किसी पर भरोसा सोच विचार कर करें।

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox