महाराष्ट्र/नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- एक दुखद घटना में, गुरुवार को महाराष्ट्र के नागपुर शहर के पास एक विस्फोटक-निर्माण कारखाने में हुए विस्फोट में कम से कम पांच श्रमिकों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। स्थानीय पुलिस के मुताबिक, इनमें से तीन को गंभीर चोटें आई हैं. यह घटना हिंगना थाना क्षेत्र के धमना गांव में चामुंडा एक्सप्लोसिव प्राइवेट लिमिटेड में हुई।
महाराष्ट्र के नागपुर की चामुंडा बारूद कंपनी में भीषण विस्फोट हुआ है।सूत्रों के मुताबिक, मृतकों का आंकड़ा इससे भी ज्यादा हो सकता है। ये एक प्राइवेट बारूद बनाने वाली कंपनी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि विस्फोट दोपहर करीब एक बजे हुआ जब कर्मचारी विस्फोटक पैक कर रहे थे।
रिपोर्ट के अनुसार, विस्फोट शहर से लगभग 25 किमी दूर हिंगना पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत धमना गांव में चामुंडा एक्सप्लोसिव प्राइवेट लिमिटेड में हुआ।


More Stories
एटीएम से पैसे उड़ाने वाले ‘स्टील प्लेट’ गैंग का हुआ पर्दाफाश, द्वारका पुलिस के हाथ लगे दो शातिर बदमाश!
”छावला पुलिस ने 22 किलो गांजे के साथ एक ड्रग सप्लायर को किया गिरफ्तार”
3 साल पुराने मामले में फरार आरोपी को तिलक नगर पार्किंग से किया गिरफ्तार!
”बुराड़ी इलाके में चोरी, ड्रग एडिक्ट को गिरफ्तार करने में दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी”
डीएवी पब्लिक स्कूल के नन्हे-मुन्नों ने लिया रेन डांस का मजा
डीएवी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने मदर्स डे पर की दिल छूने वाली गतिविधि