
नई दिल्ली/अनिशा चौहान/- अन्नू कपूर की फिल्म ‘हमारे बारह’लगातार विवादों में बनी हुई है। अब इस फिल्म की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी है। ये फैसला जस्टिस विक्रम नाथ और संदीप मेहता की वेकेशन बेंच ने फिल्म की रिलीज की अनुमति देने वाले बॉम्बे HC के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनाया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि फिल्म का टीजर बहुत आपत्तिजनक है। फिल्म की रिलीज पर तब तक रोक रहेगी जब तक की बॉम्बे हाई कोर्ट इस मामले पर फैसला नहीं ले लेता।
गौरतलब है कि रिलीज से पहले ‘हमारे बाराह’ पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने रोक लगा दी थी। फिर आगे चलकर अगली सुनवाई में कोर्ट ने फिल्म को रिलीज करने के आदेश जारी कर दिया। पहले ये फिल्म 7 जून को रिलीज की जानी थी लेकिन हाई कोर्ट में ये मामला जाने की वजह से फिर इस फिल्म की रिलीज डेट 14 जून रखी गई।
रिलीज नहीं होगी फिल्म
13 जून को फिल्म के मेकर्स मुम्बई और दिल्ली में प्रेस शो होस्ट करने वाले थे। लेकिन फिर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के इंतजार की वजह से ‘हमारे बारह’ के सभी प्रेस शोज को कैंसिल कर दिया गया था। अब वहीं फिल्म की टीम को अगली सुनवाई का इंतजार करना होगा। फिलहाल ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज नहीं की जाएगी।
क्यों हो रहा विवाद?
बता दें, फिल्म पर आरोप है कि ये इस्लामिक आस्था और भारत में विवाहित मुस्लिम महिलाओं के प्रति अपमानजनक है। फिल्म का टीजर जारी होने के बाद अन्नू कपूर ने एक वीडियो शेयर करते हुए फिल्म को लेकर उठे विवाद पर बात की थी और कहा था- ‘ये फिल्म सिर्फ महिला सशक्तिकरण और महिलाओं के अधिकारों की वकालत करती है। आप सभी पहले फिल्म देखें और इसके बाद ही कोई धारणा बनाएं या अपना फैसला दें। सबको अपनी बात कहने की आजादी है, लेकिन इस तरह किसी को गाली नहीं देनी चाहिए। गा या जान से मारने की धमकी न दें। हम इन चीजों से डरने वाले नहीं हैं।’





More Stories
गोयला डेयरी में MCD का अतिक्रमण हटाओ अभियान, सार्वजनिक जगहों से हटाए अवैध कब्जे
श्री रामलीला हल्द्वानी में एक ओर करुणा, विलाप और भक्ति का समंदर दिखा तो दूसरी ओर पराक्रम, गर्जना और भस्म होती लंका का दृश्य दिखा
दिल्ली-NCR में वाहन चोरों पर AATS का शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार; 8 चोरी की बाइक-स्कूटी बरामद
नरेला औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री चोरी का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; शिव-पार्वती की मूर्ति और नकदी बरामद।
दिल्ली में ई-रिक्शा की संख्या पर लगेगी लगाम, सरकार ने 2.5 लाख की सीमा का प्रस्ताव रखा
हरियाणा से 1400 किलोमीटर दूर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग कर बॉलीवुड को हिला डाला, आखिर कौन है सोनीपत का रेहान ?