कंगना रनौत थप्पड़ मामले में गुरनाम चढ़ूनी की CISF जवान को मिली नसीहत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कंगना रनौत थप्पड़ मामले में गुरनाम चढ़ूनी की CISF जवान को मिली नसीहत

-किसान नेता गुरनाम छोड़ने बोले दूसरे गाल पर भी मारना था थप्पड़ -दीपेंद्र हुड्डा अपनी बात से मुकर गए- गुरनाम चढ़ूनी

यमुनानगर/नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- जिले में पहुंचे किसान नेता गुरनाम चढ़ूनी ने कुरुक्षेत्र से टिकट ना मिलने और कंगना रनौत थप्पड़कांड को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होने दीपेंद्र हुड्डा पर अपनी बात से मुकरने के आरोप लगाए तो वहीं कंगना रनौत को थप्पड़ कांड पर कुलविंदर कौर को नसीहत दी है।  

‘कंगना के दूसरे गाल पर भी जड़ना था थप्पड़’

अब थप्पड़ कांड पर गुरनाम चढ़ूनी के बयान से एक बार फिर मामला गर्माता नजर आ रहा है। गुरनाम चढ़ूनी ने CISF जवान कुलविंदर कौर नसीहत देते हुए कहा कि दूसरे गाल पर भी थप्पड़ जड़ना चाहिए था। उसने कंगना को थप्पड़ मारकर अच्छा किया।

थप्पड़ कांड पर वार पलटवार

गौरतलब है कि बीते दिनों अभिनेत्री व भाजपा सांसद कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर महिला CISF जवान कुलविंदर कौर तमाचा जड़ दिया था। जिसको लेकर कंगना के समर्थकों और किसानों की तरफ से काफी बयान बाजियां हुईं। कंगना को थप्पड़ जड़ने के बाद CISF जवान ने कहा कि किसान आंदोलन के दौरान कंगना ने आंदोलनकारियों पर विवादित टिप्पणी की थी। उस आंदोलन में उसकी मां भी शामिल थी। इसलिए कंगना के बायानों से नाराज होकर कुलविंदर कौर यह कदम उठाया।

‘दीपेंद्र ने दिया धोखा’

वहीं लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद अब नेताओं की पीड़ा बाहर निकल रही है। राजनीतिक दलों के नेता कोई भितरघात के आरोप लगा रहे हैं तो टिकट ना मिलने से अभी भी कई निराश हैं। यमुनानगर पहुंचे किसान नेता गुरनाम चढ़ूनी का भी लोकसभा चुनाव में टिकट ना मिलने को लेकर दर्द छलक गया। उन्होने दीपेंद्र हुड्डा पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि हुड्डा ने मुझे टिकट देने की बात कही थी और कहा कि कुरुक्षेत्र आपका है। मैनें कभी भी कांग्रेस से टिकट की डिमांड नहीं कि उन्होने मुझे बुलाया और मेरे साथ समझौता किया बाद में मुकर गए। चुनाव के दौरान कांग्रेस और आप नेताओं ने मेरे से कोई संपर्क नहीं किया। उन्होने ये भी कहा कि कांग्रेस नहीं चाहती कि किसानों का कोई नेता संसद पहुंचे।

किसान नेता गुरनाम चढ़ूनी खेतों में लगने वाले बिजली के टावरों के बदले जमीन का सही मुआवजा ना मिलने को लेकर यमुनानगर डीसी को मिलने पहुंचे थे। गौरतलब है कि इससे पहले भी कई बार किसान नेता और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच वार्ता हो चुकी है, लेकिन अभी तक किसानों की मुआवजे की मांग पूरी नहीं हुई है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox