सेंसेक्स ने 77,100 के स्तर को किया पार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 16, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-ऐतिहासिक ऊंचाई पर बाजार की शुरुआत

नई दिल्ली/अनिशा चौहान/- भारतीय शेयर बाजार लगातार नए शिखर पर पहुंच रहा है और आज फिर इसकी शुरुआत नए रिकॉर्ड उच्च स्तर पर हुई है। बैंक निफ्टी में बढ़त जारी है लेकिन यह अपने रिकॉर्ड हाई से कुछ अंक दूर है। आईटी शेयरों में लगातार तेजी से बाजार को सपोर्ट मिल रहा है। आज सेंसेक्स ने 77,100 के स्तर को पार कर नया इतिहास रच दिया है और निफ्टी 23500 के करीब आ गया है।

ऐतिहासिक ऊंचाई पर बाजार की शुरुआत

भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत ऐतिहासिक स्तर पर हुई है और आज बीएसई सेंसेक्स 495 अंक यानी 0.65 फीसदी की बढ़त के साथ 77,102.05 पर खुला है। NSEनिफ्टी 158 अंक यानी 0.68 फीसदी ऊपर 23480.95 पर खुला। यह सेंसेक्स-निफ्टी का रिकॉर्ड उच्च स्तर है।

बैंक निफ्टी-IT शेयरों में तेजी जारी

बैंक निफ्टी के 12 में से 10 शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं और आज यह 50,186 के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। फेडरल बैंक और आईसीआईसीआई बैंक ही गिरावट के लाल दायरे में हैं। आईटी शेयरों में तेजी जारी है और इसमें करीब एक फीसदी की तेजी है। निफ़्टी आईटी इंडेक्स के सभी 10 शेयरों में बढ़त के हरे संकेत देखने को मिल रहे हैं।

रिकॉर्ड ऊंचाई पर मिडकैप इंडेक्स

मिडकैप इंडेक्स में रिकॉर्ड ऊंचाई का सिलसिला जारी है और ये स्टॉक लंबे समय से बाजार में उत्साह पैदा कर रहे हैं। निफ्टी मिडकैप सेलेक्ट के 25 शेयरों में से 19 शेयरों में तेजी और 6 शेयरों में गिरावट दिख रही है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 शेयरों में तेजी और 5 शेयरों में गिरावट देखी जा रही है। टॉप गेनर्स में नेस्ले में 1.34 फीसदी और विप्रो में 1.23 फीसदी की तेजी देखी जा रही है। टेक महिंद्रा में 1.15 फीसदी और टीसीएस में 1.10 फीसदी की तेजी है। एचसीएल टेक में 1.08 फीसदी की बढ़त हुई है।

निफ्टी का हाल

NSE निफ्टी के 50 में से 42 शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं जबकि 8 शेयर गिरावट में हैं। डीवी लैब 2.84 प्रतिशत की प्रभावशाली वृद्धि के साथ शीर्ष पर बनी हुई है। एचडीएफसी लाइफ 2.50 फीसदी और एलटीआई माइंडट्री 1.81 फीसदी ऊपर है। श्रीराम फाइनेंस और विप्रो में 1.49-1.35 फीसदी की बढ़त है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox