हर्षित सैनी/रोहतक/ नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/- वैश्य महाविद्यालय, रोहतक के कैरियर गाइडेंस व प्लेसमेंट सेल के तत्वावधान में आज टीम एजुकोर्प रोहतक ने सायंकालीन इंटर्नशिप के लिए ग्रुप डिस्कशन व व्यक्तिगत साक्षात्कार का आयोजन किया गया। इस प्रक्रिया में बीए, बी. काम व बीएससी के 25 विद्यार्थियों ने भाग लिया। एजुकोर्प रोहतक के निदेशक, साहिल रल्हन ने प्रतिभागियों की रचनात्मकता का पता लगाने के लिए सभी विद्यार्थियों को 5 समूहों में बांटा तथा प्रत्येक समूह को इम्पलाईमैंट इंहांसमैट विषय पर निश्चित समय पर विज्ञापन, पोस्टर, इश्तहार, स्लोगन आदि बनाने का कार्य दिया।
इसके साथ-साथ प्रत्येक प्रतिभागी का व्यक्तिगत साक्षात्कार किया गया। इसमें कॉलेज के 7 विद्यार्थियों का चयन हुआ। जिसमें मोहित, ज्योति, दीपांशु, सागर, अमित सौलंकी, राहुल और सौरभ शामिल है। चयनित विद्यार्थियों को इस 6 सप्ताह की इंटर्नशिप पूरा करने पर 5000 रुपए का स्टाइफंड दिया जाएगा। कॉलेज प्राचार्य डॉ. डी.पी.गोयल व प्लेसमेंट सेल की संयोजिका डॉ. दिनेश रानी बंसल ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह इंटर्नशिप उन्हें बेहतर रोजगार पाने तथा व्यक्तिगत विकास में सहायक होगी। इस अवसर पर डॉ. मदन लाल गोयल श्रीमती अंजू सिंगला, संगीता गुप्ता, डॉ. सुनयना व डॉ. रितु उपस्थित थे।


More Stories
तिरंगे के साथ दौड़े 80 धावक, साइकिलिस्टों ने पूरी की 80 किमी राइड
JPSC परीक्षा में कथित सौदेबाजी का खुलासा, करोड़ों के लेन-देन के दावे से मचा हड़कंप
बिजली मीटर लगाने के नाम पर रिश्वत लेते क्लर्क गिरफ्तार
द्वारका हाफ मैराथन में BRG का दबदबा
माउंट आबू मैराथन में बीआरजी का शानदार प्रदर्शन
छात्रों की 26 मांगों को लेकर NSUI ने सौंपा ज्ञापन