टी 20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की हुई बड़ी हार, हो सकते हैं विश्व कप से बाहर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

टी 20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की हुई बड़ी हार, हो सकते हैं विश्व कप से बाहर

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- टी20 वर्ल्ड कप 2024 का सबसे बड़ा मैच 9 जून यानी कल खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 6 रनों से हरा दिया है। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की और भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 119 रन बनाए। ऐसे में भारतीय टीम का जीतना मुश्किल लग रहा था, लेकिन गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम ने मैच जीत लिया। हालांकि इसके बाद पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अब इस टीम पर वर्ल्ड कप से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है।

आपको बता दें कि प्रत्येक ग्रुप से 2 टीमें टी20 विश्व कप के सुपर 8 चरण के लिए क्वालीफाई करती हैं। पाकिस्तान के 2 मैचों में 0 अंक हैं, जबकि भारत और अमेरिका दोनों के 4 अंक हैं। पाकिस्तान को सुपर 8 में जगह बनाने के लिए इन दोनों टीमों से मुकाबला करना होगा। पाकिस्तान को टूर्नामेंट के अपने आखिरी दोनों मैच हर हाल में जीतने होंगे। फिलहाल उनका एनआरआर -0.15 है। उन्हें संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत के खिलाफ बहुत काम करना होगा, दोनों के पास 2 मैचों के बाद स्वस्थ एनआरआर है।

पाकिस्तान को भारत से रहेगी यह उम्मीद

भारत और अमेरिका के मैच यदि टीम इंडिया सह-मेजबानी अमेरिका को हरा देती है तो यूएसए का नेट रन रेट गिर जाएगा। पाकिस्तान को यह भी उम्मीद करनी होगी की अमेरिका आयरलैंड से हार जाए। अगर पाकिस्तान दोनों मैच जीत जाए और अमेरिका दोनों मैच हार जाए तो पाकिस्तान नेट रन के आधार पर सुपर-8 में जगह बना सकती हैं।  

आज इन टीमों के बीच होगा मैच

टी 20 विश्व कप 2024 में आज बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला खेला जाएगा इस मैच में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। वही ये मुकाबला न्यूयॉर्क के नसाऊ काउंटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। भारतीय समय के मुताबिक रात 8:00 बजे से ये मुकाबला शुरू होगा। अब देखने वाली बात ये होगी की ये मुकाबला किसके हाथों में जाता है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox