नरेंद्र मोदी को भारत के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने किया ट्वीट

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नरेंद्र मोदी को भारत के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने किया ट्वीट

-पीएम मोदी के शपथ ग्रहण में 7 देशों के मेहमान हुए शामिल

पाकिस्तान/नई दिल्ली सिमरन मोरया/- नरेंद्र मोदी ने रविवार को तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली. ऐसे में वह तीसरी बार देश के पीएम बने हैं, जिसके लिए उन्हें कई देशों से बधाई भी मिली। पीएम मोदी के शपथ ग्रहण में 7 देशों के मेहमान शामिल हुए। हालांकि, अब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने भी पीएम मोदी के लिए कुछ ऐसा कहा है, जिसके बाद हर कोई हैरान है।

बता दें कि शहबाज शरीफ ने हाल ही में एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि “भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने पर नरेंद्र मोदी को हार्दिक बधाई”। इससे पहले रविवार को योगांडा, कनाडा, सोलेवेनी के राष्ट्रपति के अलावा पूर्व अफगान राष्ट्रपति हामिद करजई और बिल गेट्स ने पीएम को बधाई दी है। वहीं यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने प्रधानमंत्री मोदी को जीत की बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि “ब्रिटेन और भारत के बीच सबसे करीबी दोस्ती है और यह दोस्ती आगे भी कायम रहेगी”।  

दुनिया के बड़े नेताओं ने दी मुबारकबाद

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी के तीसरे बार चुनाव जीतने के बाद से ही बधाई के संदेश आने शुरू हो गए थे। रूस, अमेरिका, ब्रिटेन, UAE और कोरिया जैसे कई देशों के शीर्ष नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने प्रधानमंत्री मोदी, NDA और इस ऐतिहासिक चुनाव में लगभग 650 मिलियन मतदाताओं को उनकी जीत पर बधाई दी है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए बाइडेन ने लिखा था कि “दोनों देशों के बीच दोस्ती और भी मजबूत हो रही है क्योंकि असीमित संभावनाओं वाला साझा भविष्य सामने आ रहा है”

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox