
ओडिशा/अनिशा चौहान/- ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी की नई सरकार बनने जा रही है। ऐसे में लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल ये उठ रहा है कि अब इस राज्य के नए मुख्यमंत्री आपात किसे दिया जाएगा मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण समारोह के लिए जनता मैदान में भव्य तैयारियां जोरों शोरों से कर रही है। ओडिशा के नए मुख्यमंत्री कौन होंगे, इस सवाल के जवाब पर बीजेपी के प्रथम अध्यक्ष मनमोहन सामलका कहना है कि अगले कुछ घंटे का इंतज़ार करना होगा। इसके बाद ओडिशा के मुख्यमंत्री का नाम घोषित कर दिया जाएगा।
बता दें कि मनमोहन सामलका ये भी कहना है कि भाजपा सांसद के दल अपनी बैठक में मुख्यमंत्री के नाम का चयन करेंगे। राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इसका जवाब अभी उन्हें खुद भी नहीं पता। इसके अलावा उन्होंने कहा कि केंद्र में सीट के बहुत अनुभवी नेता मौजूद हैं। इसके साथ ही जब उनसे पूछा गया कि वो मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल है या नहीं तो इसका जवाब देते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मैं नहीं हूं। मुझे पार्टी से जूझ मेदारी सौंपी गई है, ओस पूरा कर रहा हूं।
ओडिशा में हुई ऐतिहासिक जीत
गौरतलब है कि ओडिशा विधानसभा चुनाव में बीजेपी को बड़ी जीत हासिल हुई है। 147 विधानसभा सीटों में 78 सीटें बीजेपी ने जीती है इसके अलावा बीजेडी ने 51 सीटों आंसू की है। कांग्रेस के खात में 14 सीटें आई हैं, जबकि सीपीआई (एम) ने एक सीट जीती है। इसके साथ ही 3 निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी जीत हासिल की है। ओडिशा में अभी तक नवीन पटनायक राज्य के मुख्यमंत्री थे।





More Stories
दिल्ली में उत्तम नगर की बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, कई वाहन जलकर राख
‘नक्सलवाद के खात्मे के बाद पहली बार…’ बस्तर में सुरक्षाबलों के साथ पीएम मोदी ने मनाई दीवाली
कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में हुआ ‘दिल्ली की दिवाली-सबसे निराली, मिलकर मनाने वाली’ कार्यक्रम का आयोजन
दिल्ली में पांचवीं तक के बच्चों की पढ़ाई हाइब्रिड मोड में होगी, सभी स्कूलों के लिए सरकार ने जारी किए आदेश
गाजियाबाद में कलयुगी बेटे ने रिश्ते को किया शर्मसार, धारदार हथियार से वार कर पिता को उतारा मौत के घाट
दीपावली पर दिल्ली में प्रदूषण का डबल अटैक: 23 इलाकों की AQI 400 पार, एनसीआर में बढ़ सकती है GRAP की पाबंदियां