
चारामा, कांकेर। नई उड़ान फाउंडेशन की डायरेक्टर उषा शर्मा के मार्गदर्शन में कांकेर जिला कॉर्डिनेटर हिमांशु ब्यूटी पार्लर एकेडमी की संचालिका चंद्रकांति नागे ने अपने अधीनस्थ प्रशिक्षु कार्यकर्ताओं व सहयोगी मित्रों के साथ अपने प्रशिक्षण केंद्र व शहर के विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण किया। अनुविभागीय दंडाधिकारी राजस्व राहुल रजक एवं उनके स्टाफ के साथ तहसील कार्यालय स्थित गार्डन में एक आंवले का पौधा रोपा गया। आदर्श पुलिस थाना चारामा के थाना प्रभारी दिलेश्वर चंद्रवंशी व स्टाफ के साथ थाना परिसर में आंवले और छायादार पौधे रोपे गये। इस अवसर पर स्टाफ के साहू उप निरीक्षक, पटेल सहायक उप निरीक्षक, प्रशांत नारंग जिला न्यायालय कांकेर और कर्मचारी उपस्थित रहे।

हिमांशु ब्यूटी पार्लर अकादमी एवं सिलाई सेंटर की संचालिका चंद्रकांति नागे ने इस अवसर पर कहा कि जीवन प्रकृति का दिया अनमोल उपहार है। हर व्यक्ति एक पौधा लगाकर अपने जीवन का कर्ज जरूर अदा करे। कार्यक्रम में प्रशिक्षु कार्यकर्ता प्रमिला साहू, अन्नू शोरी, दीपिका जुरी, काजल मांडवी, माहेश्वरी नेताम, रामेश्वरी, जया सचदेवा, आरती नेताम, सुधा भूतड़ा दिव्या देवांगन एवं सहयोगी मित्र गोपाल दुर्गासी, उत्तम साहू , धर्मेंद्र साहू ,गौ सेवक आदि उपस्थित थे।

चंद्रकांति नागे ने अपनी ओर से सभी
आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।





More Stories
22 अफसरों पर तत्काल गाज, अपर आयुक्त आबकारी मामले में शासन के हाथ क्यों बंधे?
आरटीआई पर लापरवाही पड़ी भारी, दंडात्मक कार्रवाई से बचने नियमों को समझें अधिकारी
प्राचीन श्री रामलीला हल्द्वानी: शबरी देखी राम गृह आए। मुनि के बचन समुझि जिय भाए”
राहुल गांधी का मानसिक संतुलन खराब हो गया है, देश से मांफी मांगें : अजय भट्ट, सांसद
ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत, दंपती और तीन बच्चों की गई जान; जांच शुरू
रूस से तेल-गैस खरीदने पर नहीं लगेगा कोई टैरिफ, ट्रंप ने भारत समेत पांच देशों को दी राहत