
नई दिल्ली/अनिशा चौहान/- दिल्ली में गर्मी के बीच गहराया जलसंकट को लेकर अरविंद केजरीवाल सरकार की मंत्री आतिशी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी को खत लिखा है। आतिशी ने हरियाणा के सीएम को लिखा खत हरियाणा दौरा मुनक कनाल में कम पानी छोड़े जाने को लेकर भी चर्चा की है। इस खत से आतिशी ने साफ साफ लिखा है कि अगर हरियाणा ने दिल्ली के लिए पानी नहीं छोड़ा तो आने वाले एक दो दिनों में दिल्ली में पानी की भारी किल्लत हो जाएगी।
बता दें कि मुनक नहर के ज़रिए दिल्ली में हरियाणा से आ रहे पानी का जायज़ा लेने के लिए, आज सुबह बवाना एंट्री पॉइंट का निरीक्षण किया था। नहर के फ्लो मीटर का डेटा देखा। आज 1050 cusec की जगह सिर्फ़ 840 cusec पानी आया है। ये साफ़ हो गया है कि हरियाणा सरकार दिल्ली के हक़ का पानी नहीं छोड़ रहा। और अगर पानी नहीं छोड़ा गया, तो हरियाणा सरकार की गंदी राजनीति के कारण, पूरी दिल्ली में जल संकट से त्राहि त्राहि मच जाएगी।
जल संकट पर कही ये बात
दिल्ली की जल मंत्री आतिशी का कहना है, ”जब दिल्ली में भीषण गर्मी पड़ रही है, जब दिल्ली में पानी की कमी है, तो हरियाणा ने मुनक नहर से पानी छोड़ना कम कर दिया है। हरियाणा अपना 1050 क्यूसेक पानी नहीं छोड़ रहा है” मुनक नहर से आने वाले 2 दिनों में दिल्ली के हर इलाके में पानी की कमी हो जाएगी। मैं हरियाणा सरकार से अपील करना चाहूंगा कि वो पानी पर राजनीति न करें।
वहीं दिल्ली को सीएलसी और डीएसबी उप-नहरों के माध्यम से मुनक नहर से 1050 क्यूसेक पानी मिलना चाहिए। लेकिन, यह घटकर 840 क्यूसेक रह गया है। 7 जल शोधन संयंत्र इसी पानी पर निर्भर हैं। अगर आज पानी की मात्रा नहीं बढ़ी तो 1-2 दिन में पूरी दिल्ली में पानी की स्थिति खराब हो जाएगी। अब देखने वाली बात ये होगी की हरियाणा सरकार इस पर क्या एक्शन लेती हैं।





More Stories
द्वारका में अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने देखा छात्राओं का आत्मरक्षा प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस के ‘मिशन शक्ति’ अभियान की सराहना की
फरीदाबाद: भाखरी कचरा विवाद में नया मोड़, विपुल गोयल के सामने आई कृष्णपाल गुर्जर की योजना, कौन होगी कामयाब?
दिल्ली मेट्रो महा विस्तार: 279 KM में 16 नए रूट बनेंगे, नजफगढ़, मीठापुर-करावल से नरेला-बवाना, रोहिणी तक बढ़ेगी कनेक्टिविटी, DDA मीटिंग में मुहर
वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक, स्कूटी और मोबाइल बरामद; तीन मामले सुलझे
ऋषिकेश निवासी डॉ. राजे नेगी को उत्तराखंड ऑप्टोमेट्रिस्ट एसोसिएशन का मुख्य सलाहकार बनाया गया, पेशेवर नैतिकता और मरीजों की सुरक्षा पर जोर