बैंक ऑफ बड़ौदा ने महंगा किया होम लोन, ग्राहकों को मिला बड़ा झटका

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बैंक ऑफ बड़ौदा ने महंगा किया होम लोन, ग्राहकों को मिला बड़ा झटका

-बैंक ने 10 अप्रैल से अपना MCLR यानी मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड आधारित दरें बढ़ा दी हैं। बैंक ने MCLR में 5 बेसिस पॉइंट या 0.05% की बढ़ोतरी की है।

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- सरकारी बैंक Bank of Baroda ने अपने ग्राहकों को होम लोन पर झटका दे दिया है। बैंक ने 10 अप्रैल से अपना MCLR यानी मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड आधारित दरें बढ़ा दी हैं। बैंक ने MCLR में 5 बेसिस पॉइंट या 0.05% की बढ़ोतरी की है। ये बढ़ोतरी 1 महीने की अवधि वाले लोन को छोड़कर सभी टेन्योर पर की गई है। अब बैंक की ओर से अधिकतम लेंडिंग रेट 8.85% हो गई है।

कितनी बढ़ी ब्याज दर?
बैंक ने ओवरनाइट लेंडिंग रेट को 8.05% से बढ़ाकर 8.10% कर दिया है। तीन महीने, छह महीने और एक साल के टेन्योर पर भी 5 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की गई है। तीन महीने पर 8.40% से बढ़ाकर 8.45%, छह महीने के टेन्योर पर 8.60% से बढ़ाकर 8.65% और 1 साल के टेन्योर पर दर को 8.80% से बढ़ाकर 8.85% कर दिया गया है। एक महीने के टेन्योर पर रेट को 8.30% पर यथावत रखा गया है।

कब से लागू होंगी नई ब्याज दरें?
ये नई ब्याज दरें 12 अप्रैल, 2024 से लागू हैं। बता दें कि इसके पहले बैंक ने जनवरी में भी लोन महंगा किया था। तब 12 जनवरी, 2024 से ओवरनाइट, छह महीने और एक साल के टेन्योर पर MCLR में 5 बेसिस पॉइंट या 0.05% की बढ़ोतरी की गई थी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox