शिवसेना की एनडीए में होगी वापसी? उद्धव ठाकरे ने इंडिया गठबंधन से किया किनारा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

शिवसेना की एनडीए में होगी वापसी? उद्धव ठाकरे ने इंडिया गठबंधन से किया किनारा

-इंडिया गठबंधन की बैठक में संजय राउत को भेजा

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- एनडीए को सरकार बनाने से रोकने के लिए इंडिया गठबंधन कई तरह की चाले व अटकले लगा रहा है। लेकिन इसी बीच इंडिया गठबंधन की शाम को कांग्रेस अध्यक्ष के घर पर होने वाली बैठक में उद्धव ठाकरे के ना आने की अटकलों पर भी चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है और संभावना यह भी जताई जा रही है कि कहीं उद्धव ठाकरे फिर से एनडीए गठबंधन में शामिल न हो जाएं और जो खेला इंडिया गठबंधन एनडीए के साथ करने की सोच रहा है वही खेला इंडिया गठबंधन के साथ ना हो जाए।

लोकसभा चुनाव 2024 में शानदार प्रदर्शन के बाद इंडिया समूह के नेता बुधवार को यहां एक अहम बैठक करेंगे जिसमें नतीजों के बाद की रणनीति तैयार की जायेगी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक्स पर कहा, ‘इंडिया समूह के नेता आज शाम 18.00 बजे 10, राजाजी मार्ग पर चुनाव नतीजों और उसके बाद की रणनीति पर चर्चा करने के लिए बैठक करेंगे। बैठक के लिए इंडिया समूह के नेता राष्ट्रीय राजधानी पहुंचने लगे हैं। लेकिन इसी बीच एक बड़ी घटना घट गई। शिव सेना उद्धव गुट के प्रमुख उद्धव ठाकरे इस बैठक में शामिल नही हो रहे है। जिसे लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा शुरू हो गई है और उनके बैठक में शामिल नही होने को लेकर अटकले लगनी शुरू हो गई है। अटकलों में संभावना जताई जा रही है कि कहीं उद्धव ठाकरे एनडीए में वापसी तो नही कर रहे हैं।

इससे पहले कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि सरकार बनाने का दावा करने सहित भविष्य की रणनीतियों पर केवल गठबंधन की बैठक में ही चर्चा की जायेगी, जिसने एकजुट होकर चुनाव लड़ा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने सभी गठबंधन सहयोगियों का सम्मान करती है। गांधी ने वायनाड (केरल) और रायबरेली (उत्तर प्रदेश) दोनों संसदीय सीटों पर काफी बड़े अंतर से जीत हासिल की है। इस बीच शिवसेना (यूबीटी) चीफ ने परिणाम सामने आने के बाद अपनी रणनीति बदल ली है। वह इंडिया गठबंधन की आज शाम  दिल्ली में होने वाली बैठक में शामिल नहीं होंगे।

क्या उद्धव फिर से जाएंगे एनडीए में
गौरतलब हैं कि इंडिया गठबंधन में शामिल शिवसेना (यूबीटी) के 9 सांसद हैं। वहीं, एकनाथ शिंदे की शिवसेना के सात सांसद जीतकर संसद पहुंचने वाले हैं। अगर दोनों गुट फिर एकजुट हो जाता है तो दोनों के 16 सांसद हो जाएंगे। शिवसेना की एनडीए में वापसी बीजेपी के लिए भी राहत की खबर होगी। इससे पहले चुनाव की शुरूआत से पहले भी उद्धव ठाकरे की वापसी की अटकलें लगती रही हैं। ऐसा कहा जाता है कि उद्धव ठाकरे और पीएम मोदी के संबंध काफी अच्छे हैं। बीजेपी बैक चैनल इस रिश्ते के बदौलत उद्धव की वापसी की कोशिश कर सकती है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox