दिल्ली शराब घोटाला में सीएम केजरीवाल को दोहरा झटका,

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली शराब घोटाला में सीएम केजरीवाल को दोहरा झटका,

-न्यायिक हिरासत बढ़ी, अंतरिम जमानत याचिका भी हुई खारिज

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- लोकसभा चुनावों के नतीजों पर अपने भविष्य की पटकथा लिख चुके दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की सारी थ्यौरी उल्टी पड़ गई है। क्योंकि देश में एकबार फिर एनडीए की सरकार ही बन रही है। लेकिन इसी बीच दिल्ली शराब घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट से दौहरा झटका लगा है। कोर्ट ने आज केजरीवाल की हिरासत 19 जून तक के लिए बढ़ा दी है। साथ सात दिन की अंतरिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया गया है। लेकिन साथ ही कोर्ट ने संबंधित विभाग को केजरीवाल के स्वास्थय को लेकर निर्देश दिए हैं।

केजरीवाल व आप के खिलाफ पूरक आरोप
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एवं आम आदमी पार्टी (आप) के खिलाफ आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में दाखिल पूरक आरोप पत्र पर संज्ञान लेने के मुद्दे पर अदालत ने अपना फैसला टाल दिया है। राऊज एवेन्यू कोर्ट के विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा अब इस मुद्दे पर 9 जुलाई को फैसला लेंगी। न्यायाधीश ने इस मुद्दे पर सभी पक्षों को सुनने के बाद 28 मई को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।

पत्र पर संज्ञान लेने का फैसला 9 जुलाई को
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आरोप पत्र में कहा है कि राजधानी में शराब के व्यापार में निवेश करने की एवज में पंजाब के व्यापारियों से भी रिश्वत ली गई थी। उसने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) शासित पंजाब के उन व्यापारियों को पड़ोसी राज्य में शराब कारोबार में निवेश नहीं करने दिया गया, जिन्होंने रिश्वत नहीं दी थी। पहली बार धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत किसी राजनीतिक पार्टी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

केजरीवाल ने तिहाड़ में किया आत्मसमर्पण
दिल्ली के मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा, ’सुप्रीम कोर्ट द्वारा दी गई निर्धारित तारीख के अनुसार दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आत्मसमर्पण कर दिया है। वह राजघाट, हनुमान मंदिर गए और पार्टी नेताओं से भी मिले। सीएम केजरीवाल ने हमें उनके बारे में न सोचने और काम करने के लिए कहा है।’

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox