
नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- एनडीए को सरकार बनाने से रोकने के लिए इंडिया गठबंधन कई तरह की चाले व अटकले लगा रहा है। लेकिन इसी बीच इंडिया गठबंधन की शाम को कांग्रेस अध्यक्ष के घर पर होने वाली बैठक में उद्धव ठाकरे के ना आने की अटकलों पर भी चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है और संभावना यह भी जताई जा रही है कि कहीं उद्धव ठाकरे फिर से एनडीए गठबंधन में शामिल न हो जाएं और जो खेला इंडिया गठबंधन एनडीए के साथ करने की सोच रहा है वही खेला इंडिया गठबंधन के साथ ना हो जाए।

लोकसभा चुनाव 2024 में शानदार प्रदर्शन के बाद इंडिया समूह के नेता बुधवार को यहां एक अहम बैठक करेंगे जिसमें नतीजों के बाद की रणनीति तैयार की जायेगी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक्स पर कहा, ‘इंडिया समूह के नेता आज शाम 18.00 बजे 10, राजाजी मार्ग पर चुनाव नतीजों और उसके बाद की रणनीति पर चर्चा करने के लिए बैठक करेंगे। बैठक के लिए इंडिया समूह के नेता राष्ट्रीय राजधानी पहुंचने लगे हैं। लेकिन इसी बीच एक बड़ी घटना घट गई। शिव सेना उद्धव गुट के प्रमुख उद्धव ठाकरे इस बैठक में शामिल नही हो रहे है। जिसे लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा शुरू हो गई है और उनके बैठक में शामिल नही होने को लेकर अटकले लगनी शुरू हो गई है। अटकलों में संभावना जताई जा रही है कि कहीं उद्धव ठाकरे एनडीए में वापसी तो नही कर रहे हैं।

इससे पहले कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि सरकार बनाने का दावा करने सहित भविष्य की रणनीतियों पर केवल गठबंधन की बैठक में ही चर्चा की जायेगी, जिसने एकजुट होकर चुनाव लड़ा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने सभी गठबंधन सहयोगियों का सम्मान करती है। गांधी ने वायनाड (केरल) और रायबरेली (उत्तर प्रदेश) दोनों संसदीय सीटों पर काफी बड़े अंतर से जीत हासिल की है। इस बीच शिवसेना (यूबीटी) चीफ ने परिणाम सामने आने के बाद अपनी रणनीति बदल ली है। वह इंडिया गठबंधन की आज शाम दिल्ली में होने वाली बैठक में शामिल नहीं होंगे।

क्या उद्धव फिर से जाएंगे एनडीए में
गौरतलब हैं कि इंडिया गठबंधन में शामिल शिवसेना (यूबीटी) के 9 सांसद हैं। वहीं, एकनाथ शिंदे की शिवसेना के सात सांसद जीतकर संसद पहुंचने वाले हैं। अगर दोनों गुट फिर एकजुट हो जाता है तो दोनों के 16 सांसद हो जाएंगे। शिवसेना की एनडीए में वापसी बीजेपी के लिए भी राहत की खबर होगी। इससे पहले चुनाव की शुरूआत से पहले भी उद्धव ठाकरे की वापसी की अटकलें लगती रही हैं। ऐसा कहा जाता है कि उद्धव ठाकरे और पीएम मोदी के संबंध काफी अच्छे हैं। बीजेपी बैक चैनल इस रिश्ते के बदौलत उद्धव की वापसी की कोशिश कर सकती है।





More Stories
गोयला डेयरी में MCD का अतिक्रमण हटाओ अभियान, सार्वजनिक जगहों से हटाए अवैध कब्जे
श्री रामलीला हल्द्वानी में एक ओर करुणा, विलाप और भक्ति का समंदर दिखा तो दूसरी ओर पराक्रम, गर्जना और भस्म होती लंका का दृश्य दिखा
दिल्ली-NCR में वाहन चोरों पर AATS का शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार; 8 चोरी की बाइक-स्कूटी बरामद
नरेला औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री चोरी का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; शिव-पार्वती की मूर्ति और नकदी बरामद।
दिल्ली में ई-रिक्शा की संख्या पर लगेगी लगाम, सरकार ने 2.5 लाख की सीमा का प्रस्ताव रखा
हरियाणा से 1400 किलोमीटर दूर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग कर बॉलीवुड को हिला डाला, आखिर कौन है सोनीपत का रेहान ?