भाजपा को मिला बेड़ियों में बंधा जनसमर्थन, अब एनडीए को बांधे रखने की रहेगी चुनौति

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

भाजपा को मिला बेड़ियों में बंधा जनसमर्थन, अब एनडीए को बांधे रखने की रहेगी चुनौति

-पीएम नरेन्द्र मोदी ही बनेगे तीसरी बार प्रधानमंत्री, भाजपा के लिए राह नही होगी आसान

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- जिस तरह से लोकसभा के रूझान सामने आ रहे है। उससे यही अंदाजा लगाया जा सकता है कि देश में सरकार तो एनडीए की ही बन रही है लेकिन भाजपा को इस बार भाजपा को बेड़ियों में जनसमर्थन मिल रहा है। वहीं भाजपा के लिए इस बार एनडीए गठबंधन को बांधे रखना भी बड़ी चुनौति रहेगा। क्योंकि कांग्रेस व इंडी गठबंधन अपन वजूद बचाने में कामयाब रहा है जिसकारण उनके हौंसलें बुलन्द है और इंडी गठबंधन के कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ जश्न मना रहे हैं। वहीं तीसरी बार नरेन्द्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री बनने जा रहे है लेकिन इस बार भाजपा की राह आसान नही होगी। क्योंकि भाजपा 2019 की तुलना में इसबार हकीकत में गठबंधन की सरकार चलायेगी।

               देश में लोकसभा चुनाव 2024 के मतो की गिनती जारी है जिसमें अभी तक भाजपा 241 सीटों पर आगे चल  रही है और उसकी विरोधी पार्टी कांग्रेस 100 सीटों के आसपास ही चल रही है। हालांकि यह चुनाव कांग्रेस के लिए एक संजीवनी ही सिद्ध हुआ है। जबकि जो भाजपा 400 पार का नारा दे रही थी वह उसमें असफल हो गई है। लेकिन जो इंडिया गठबंधन भाजपा पर तंज कस रहा है उसकी पूरी सीटें भी अकेले भाजपा के बराबर आती नजर नही आ रही है। इसके बाद भी इंडिया गठबंधन सरकार बनाने का दावा कर रहा है। वहीं भाजपा इस चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है और वह 244 सीटें जीत रही है। बड़ी पार्टी होने के नाते भाजपा को ही सरकार बनाने का न्यौता मिलेगा और अगर एनडीए गठबंधन को देखे तो उनके पास पूर्ण बहुमत दिख रहा है। भाजपा को अपने ही शासित प्रदेशों में सबसे ज्यादा बड़ा झटका लगा है। हालांकि भाजपा गठबंधन की पार्टियों ने अपना अच्छा प्रदर्शन किया है। जिसकारण इस बार भाजपा को गठबंधन धर्म के तहत ही सरकार चलानी होगी और जिस भाजपा को विपक्ष मनमानी कहता है वही मनमानी इस बार भाजपा नही दिखा पाएगी।

             भाजपा व एनडीए गठबंधन में जब मंत्रालयों का बंटवारा होगा तभी बात फंसेगी। अब देखना ये होगा कि भाजपा इस स्थिति से कैसे निपटेगी। हालांकि अभी तक प्रमुख मंत्रालय होम, रक्षा, विदेश, वित्त व पीएम भाजपा के पास ही रहा है। लेकिन क्या इस बार चिराग पासवान, नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू की नजरे इन विभागों पर नही होंगी। हालांकि उपप्रधानमंत्री व लोकसभा अध्यक्ष पर भी सभी की नजरे रहेंगी। जिसे देखकर लगता है कि इस बार भाजपा की राह आसान नही होगी। एक बड़ा सवाल ये भी है कि एक ज्योतिषाचार्य की भविष्यवाणी भी है कि भाजपा की सरकार 2027 में गिर जायेगी। इस संदर्भ में भी भाजपा व पीएम मोदी को सतर्क रहना होगा। क्योंकि विपक्ष किसी भी कीमत पर भाजपा को ऐसी स्थिति में पूरा कार्यकाल नही करने देने की कोशिश लगातार करता रहेगा।  

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox