साधना में बैठे हैं पीएम मोदी.. सूर्य देवता को किया शांत- रवि किशन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

साधना में बैठे हैं पीएम मोदी.. सूर्य देवता को किया शांत- रवि किशन

-यूपी की 13 लोकसभा सीटों में सातवें चरण के लिए सुबह से वोटिंग जारी है

यूपी/नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- लोकसभा चुनाव के सातवें चरण के लिए आज सुबह से यूपी की 13 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। गोरखपुर लोकसभा सीट से दूसरी बार मैदान में उतरे भाजपा सांसद व प्रत्याशी रवि किशन ने शनिवार सुबह मतदान किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी के साधना में बैठे होने की बात की। उन्होंने कहा कि ‘आज मौसम खुशनुमा हो गया है, साधना में बैठे PM मोदी ने सूर्य देवता को शांत कर दिया है।’

मेरा भारत बहुत विराट, विकसित होगा- रवि किशन
वोट डालने के बाद रवि किशन ने कहा कि ‘इतनी भीषण गर्मी में हवा चलने लगी है। मौसम खुशनुमा हो गया है। वहां (कन्याकुमारी) प्रधानमंत्री जी बस साधना में बैठे और सूर्य देवता को शांत कर दिया, ये ऐतिहासिक रहा, भीषण गर्मी में आज हवा चलने लगी। ये बहुत बड़ा संकेत है रामराज्य का, तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विराट रूप में आने का और मेरा भारत बहुत विराट, विकसित होगा और सोने की चिड़िया बनेगा, कभी झुकेगा नहीं, सब लोग उसके सामने झुकेंगे, ऐसा भारत बनने जा रहा है।’

ये भारत कभी झुकेगा नहीं- रवि किशन
गोरखपुर संसदीय सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार रवि किशन ने पत्नी संग गोरखपुर के एक मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान किया। मतदान करने के बाद गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार रवि किशन ने कहा कि मैंने विकसित भारत के लिए मतदान किया है। रामराज्य को बरकरार रखने के लिए वोट किया है। ये भारत कभी झुकेगा नहीं उसके लिए वोट किया है। लोकसभा चुनाव के 7वें और आखिरी चरण में उत्तर प्रदेश में 11 जिलों की 13 सीटों पर शनिवार सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। इस चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रतिनिधित्व वाली वाराणसी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह नगर गोरखपुर जैसी हाई प्रोफाइल सीटें शामिल हैं। इसी बीच इंडिया ब्लॉक से सपा के सिंबल पर गोरखपुर से चुनाव लड़ रही काजल निषाद अपने घर से निकलकर गोपालपुर वोट डालने गई। वोट डालने से पहले उन्होंने मीडिया से की। आज काजल निषाद का जन्मदिन है तो उन्होंने कहा कि 1 जून को आशीर्वाद स्वरूप साइकिल का बटन दबाकर जनता मुझे बर्थडे गिफ्ट रिटर्न जरूर करें। इसके साथ ही काजल निषाद ने  कहा कि अखिलेश यादव ने जो तीसरी बार भरोसा जताया है उनका वह आभार व्यक्त करती हैं। इस बार किला जरूर फतह कर लेंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox