सरेंडर के बाद भी नही रूकेंगे दिल्ली के काम- केजरीवाल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सरेंडर के बाद भी नही रूकेंगे दिल्ली के काम- केजरीवाल

-2 जून को केजरीवाल को करना है जेल में सरेंडर, जेल से चलाएंगे सरकार

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- एक जून को लोकसभा चुनावों के अंतिम चरण की वोटिंग पूरी हो जाएगी और दो जून को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को जेल में सरेंडर करना है जिसे लेकर सीएम केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि 2 जून को मुझे सरेंडर करना है। लेकिन जनता चिंता न करें क्योंकि इस बार भी वह जेल से ही सरकार चलाएंगे और दिल्ली का कोई काम रूकने नही देंगे। उन्होने अपने परिवार के लिए जनता से प्रार्थना करने की अपील की। कहा कि उनके माता-पिता की तबियत सही नही रहती है।

          केजरीवाल ने आगे कहा कि मुझे जेल में इन्सुलिन नहीं दी गई थी। जिससे मेरी किडनी और लिवर में असर हुआ है। जेल में 50 दिन के अंदर उनका वजन घटा है। 74 किलो से 64 किलो वजन हो गया है। डॉक्टर ने इसे बड़ी बीमारी का संकेत बताया है। सीएम ने कहा कि 2 जून को मैं वापस तिहाड़ जेल चला जाऊंगा। इस बार मैं कब तक जेल में रहूंगा, इसका नहीं पता, लेकिन मेरे हौंसले बुलंद हैं। जब मैं जेल में था तो मुझे कई तरह से प्रताड़ित किया गया।

केजरीवाल की यूपी-हरियाणा सरकार से अपील
उधर, केजरीवाल ने दिल्ली में जल संकट को लेकर भाजपा से राजनीति न करते हुए अपील की है कि यूपी और हरियाणा से दिल्ली को पानी दिलवा दें। केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर अपील की है।
          दिल्ली सीएम ने एक्स पर लिखा, ’इस बार पूरे देश में अभूतपूर्व गर्मी पड़ रही है, जिसकी वजह से देश भर में पानी और बिजली का संकट हो गया है। पिछले वर्ष, दिल्ली में बिजली की पीक डिमांड 7438 डॅ थी। इसके मुकाबले इस साल पीक डिमांड 8302 डॅ तक पहुंच गई है। पर इसके बावजूद दिल्ली में बिजली की स्थिति नियंत्रण में है, अन्य राज्यों की तरह पॉवर कट नहीं लग रहे।
         केजरीवाल ने आगे लिखा, ’पर इतनी भीषण गर्मी में पानी की डिमांड बहुत बढ़ गई है। और जो पानी दिल्ली को पड़ोसी राज्यों से मिलता था, उसमें भी कमी कर दी गई है। यानी डिमांड बहुत बढ़ गई और सप्लाई कम हो गई। हम सबको मिलकर इसका निवारण करना है। मैं देख रहा हूं कि बीजेपी के साथी हमारे खिलाफ धरने प्रदर्शन कर रहे हैं। इस से समस्या का समाधान नहीं निकलेगा। मेरी सभी से हाथ जोड़ कर विनती है कि इस वक्त राजनीति करने की बजाय, आइए मिलकर दिल्ली के लोगों को राहत दिलवाएं। यदि बीजेपी हरियाणा और यूपी की अपनी सरकारों से बात करके एक महीने के लिए दिल्ली को कुछ पानी दिलवा दें तो दिल्ली वाले भाजपा के इस कदम की खूब सराहना करेंगे। इतनी भीषण गर्मी किसी के हाथ की बात नहीं। लेकिन हम सब मिलकर काम करें तो लोगों को इस से राहत तो दिलवा सकते हैं।’

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox