नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/ द्वारका/भावना शर्मा/- गणतंत्र दिवस के अवसर पर द्वारका स्थित आईपी यूनिवर्सिटी में 71वां गणतंत्र दिवस मनाया गया, जिसमें यूनिवर्सिटी ने दिल्ली का दूसरा सबसे बड़ा तिरंगा फहराया। समारोह में यूनिवर्सिटी के छात्रों व कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इस अवसर पर यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर महेश वर्मा ने झंडा फहराया और इस शुभ दिन के बारे में बताया।
समारोह में तिरंगा सबके आकर्षण का केंन्द्र बना रहा क्योंकि यूनिवर्सिटी में फहराये गये झंडे की लंबाई पूरी 45 मीटर व चैड़ाई पूरी 30 मीटर थी।
गणतंत्र दिवस के मौके पर रजिस्ट्रार रवि दधीच , वित्त नियंत्रक रिंकू गौतम और अन्य वरिष्ठ अधिकारीयों के साथ-साथ यूनिवर्सिटी के सदस्यों और छात्रों ने भाग लिया।


More Stories
चोरी के मामले में फरार भगोड़ा आरोपी द्वारका पुलिस के हत्थे चढ़ा
हथियार मामले का घोषित अपराधी द्वारका पुलिस के हत्थे चढ़ा!
”द्वारका पुलिस ने शातिर वाहन चोर को दबोचा, चोरी के तीन दोपहिया वाहन बरामद”
द्वारका पुलिस ने 350 क्वार्टर अवैध शराब के साथ तस्कर को दबोचा!
दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में ‘MY भारत’ जिला सलाहकार समिति की पहली बैठक आयोजित!
”मटियाला में सांसद कमलजीत सहरावत ने किया ‘आरोग्य मंदिर’ का उद्घाटन”