केशोपुर मंडी में व्यापारियों की समस्याओं का करेंगे समाधान- महाबल मिश्रा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 10, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

केशोपुर मंडी में व्यापारियों की समस्याओं का करेंगे समाधान- महाबल मिश्रा

-महाबल मिश्रा को पश्चिमी दिल्ली में जगह-जगह मिल रहा भारी जनसमर्थन

पश्चिमी दिल्ली/शिव कुमार यादव/- इंडिया गठबंधन के “आप“ प्रत्याशी, श्री महाबल मिश्रा ने सोमवार को विभिन्न विधानसभाओं में जनसंवाद कार्यक्रमों में भाग लिया। उन्होंने आगामी 25 मई को होने वाले चुनावी पर्व में जनता की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। साथ ही केशोपुर मंडी के व्यापारियों ने महाबल मिश्रा को अपना पूरा समर्थन देने का आश्वासन दिया वहीं महाबल मिश्रा ने भी जनसंवाद के जरीये मंडी की सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराने का वादा किया। सोमवार को पश्चिमी दिल्ली की विभिन्न विधानसभाओं में महाबल मिश्रा का लोगों ने भव्य स्वागत किया और भारी मतो से जिताने का आश्वासन दिया।

केशोपुर मंडी में उपस्थित दुकानदारों ने श्री मिश्रा के सांसद कार्यकाल के दौरान उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। दुकानदारों की वर्तमान समस्याओं को सुनने के बाद, श्री मिश्रा और उनकी टीम ने इन समस्याओं को संज्ञान में लिया और शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

मटियाला विधानसभा के गोयला विहार कॉलोनी में नुक्कड़ सभा और अमराई गाँव में आयोजित जन बैठक में श्री महाबल मिश्रा और अन्य गणमान्य सदस्य शामिल हुए। उन्होंने जनता से चुनाव चिन्ह झाड़ू पर वोट देने की अपील की।

वहीं दूसरी तरफ पश्चिमी दिल्ली में डॉक्टर्स के संगठन ने भी महाबल मिश्रा को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की। मटियाला विधानसभा के द्वारका सेक्टर 13 में हुई मीटिंग में डॉक्टर्स एसोसिएशन के लोग महाबल मिश्रा जी के पुत्र एवं द्वारका विधानसभा से विधायक विनय मिश्रा से मुलाक़ात कर अपनी समस्याओं का संज्ञान करवाया और महाबल मिश्रा को समर्थन देकर जिताने की भी बात की। आम आदमी पार्टी द्वारा सरकारी अस्पतालों को मिल रही सुविधाओं की सभी डॉक्टर्स ने तारीफ़ की और अपने समर्थन देने के लिए यही वजह बताई।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox