यूपी/नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि देश ने नागरिकता संशोधन अधिनियम के तहत नागरिकता देना शुरू कर दिया है, जबकि विपक्षी समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने कानून के बारे में झूठ फैलाकर देश में दंगे कराने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस दो दल हैं लेकिन उनकी एक ही दुकान है जहां वे तुष्टीकरण, झूठ, परिवारवाद और भ्रष्टाचार बेचते हैं।

शरणार्थियों को नागरिकता देने का काम शुरू हो चुका
यहां लालगंज इलाके में एक लोकसभा चुनाव रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ”शरणार्थियों को सीएए के तहत नागरिकता देने का काम शुरू हो चुका है। ये वो लोग हैं जो लंबे समय से शरणार्थी के तौर पर देश में रह रहे हैं और हिंसा के शिकार थे।” देश का बंटवारा धर्म के आधार पर किया गया।” मोदी ने कांग्रेस पर इन शरणार्थियों की उपेक्षा करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया, “कांग्रेस और सपा ने सीएए के नाम पर झूठ फैलाने की कोशिश की। उन्होंने उत्तर प्रदेश और पूरे देश को दंगों की ओर धकेलने की कोशिश की।”

INDI गठबंधन को आड़े हाथों लिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज तक ये INDI गठबंधन वाले कहते हैं कि मोदी जो CAA लाया है, वह जब मोदी जाएगा तब CAA भी जाएगा। क्या इस देश में कोई माई का लाल पैदा हुआ है जो CAA को खत्म कर सके। यह देश जान गया है कि इन लोगों ने वोटबैंक की राजनीति करके, हिंदू-मुसलमान को लड़ा कर धर्मनिरपेक्षता का ऐसा चोला पहन लिया था कि इनकी सच्चाई सामने नहीं आती थी, यह मोदी है जिसने आपका यह नकाब उतारा है।”


More Stories
खरीदना पड़ा महंगा, तो बना ऑटो-चोर: द्वारका एएटीएस ने कुख्यात वाहन लिफ्टर दबोचा
द्वारका स्पेशल स्टाफ की बड़ी कामयाबी: घोषित भगोड़ा सुमित शर्मा उर्फ काली गिरफ्तार
सरकारी कंपनी का बड़ा तोहफा: 700% अंतरिम लाभांश का ऐलान
हरियाणा में 10वीं के छात्र की हत्या, ट्यूशन जाते समय चाकू से हमला
राहुल के भाषण पर सियासी संग्राम, सरकार ने प्रस्ताव से किया किनारा
धनवर्षा का झांसा बना मौत का जाल, तिहरे जहर कांड में स्वयंभू तांत्रिक गिरफ्तार