पश्चिमी दिल्ली से निर्दलिय प्रत्याशी अंजु शर्मा ने साई बाबा के आर्शीवाद के साथ शुरू किया चुनाव प्रचार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पश्चिमी दिल्ली से निर्दलिय प्रत्याशी अंजु शर्मा ने साई बाबा के आर्शीवाद के साथ शुरू किया चुनाव प्रचार

-बोली- मेरी प्राथमिकता जहां झुग्गी वहीं मकान की, कांग्रेस व भाजपा ने पश्चिमी दिल्ली को गर्त में धकेला

पश्चिमी दिल्ली/नजफगढ़/शिव कुमार यादव/- पश्चिमी दिल्ली से लोक सभा से निर्दलिय प्रत्याशी अंजु शर्मा ने बुधवार को नजफगढ़ साई बाबा मंदिर में माथा टेककर अपना चुनाव प्रचार अभियान शुरू किया। उन्होने कहा कि लोग भाजपा, आप व कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों से अब पूरी तरह से परेशान हो चुके हैं। इन पार्टियों ने विकास के नाम पर सिर्फ लोगों का ठगा है लेकिन इस चुनाव में उनका नारा जहां झुग्गी वही मकान का है और वो जो कहती है वह करके दिखाती है।

 साई बाबा मंदिर के बाहर लोगों को संबोधित करते हुए अंजु शर्मा ने कहा कि अब समय आ गया है जब लोगों को बड़ी राजनीतिक पार्टियों की झुठे आश्वासनों से परे जाकर एक कर्मठ, ईमानदार व समाजसेवी को वोट करना होगा। ताकि क्षेत्र के विकास के साथ-साथ लोगों को उन योजनओं का भी लाभ मिल सके जो उनके लिए ही बनी है। उन्होने कहा कि अगर वह सांसद बनी तो सबसे पहले गरीब लोगों को पक्के मकान का तोहफा देंगी। और हर आदमी तक ईलाज की सुविधाऐ पंहचाने का काम करेंगी। उन्होने बताया कि वह पिछले 20 साल से पूरी दिल्ली में समाजसेवा कर रही है। गरीबों, अनाथों व असहायों के लिए कैपों का आयोजन कर उन्हे हर संभव मदद करती हैं।

अभी तो वो हजारों कैंपों का आयोजन कर चुकी है लेकिन राजनेताओं के झुठे वादों के कारण व राजनीति में आई है ताकि हकीकत में समाज का भला हो सके।

          उन्होने आने वाली 25 मई को लोगों से गिफ्ट के निशान पर वोट डालने की अपील की। लोगों ने अंजु शर्मा आगे बढ़ों हम तुम्हारे साथ है कि नारे लगाकर उन्हे भारी मतो से जिताने का आश्वासन दिया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox