नजफगढ़ में बीजेपी प्रत्याशी कमलजीत सहरावत ने निकाली रैली, लोगों ने बरसाए फूल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नजफगढ़ में बीजेपी प्रत्याशी कमलजीत सहरावत ने निकाली रैली, लोगों ने बरसाए फूल

-रैली के साथ-साथ जगह की जनसभाऐं, लोगों ने पानी, फल व मिठाईयां बांटकर दिया समर्थन

नजफगढ़/शिव कुमार यादव/- पश्चिमी दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी कमलजीत सहरावत ने नजफगढ में रोड़-शो व रैली निकाल कर लोगों से जनसमर्थन मांगा। उन्होने जगह-जगह जनसभाऐं कर लोगों की बात सुनी और अपनी पार्टी की तथा अपनी प्राथमिकताओं की लोगों को जानकारी दी। इस मौके पर रैली व जनसभाओं के दौरान लोगों ने कमलजीत सहरावत पर फूलों की वर्षा की और रैली में आए लोगों को पानी, फल व मिठाईयां बांटकर अपना समर्थन दिया।

नजफगढ़ में जनसभा में कमलजीत सहरावत ने जय श्रीराम और भारत माता की जय के उद्घोष के साथ कहा कि वह आपकी बेटी है और सदा आपके साथ ही रहती आई हैं। पार्षद से लेकर दिल्ली की महापौर तक के सफर में उन्होने सदा क्षेत्र व दिल्ली के लोगों की जरूरत के हिसाब से काम किया है। दक्षिणी दिल्ली की कूड़ा निस्तारण योजना हो या फिर सड़कों पर लाईट की समस्या सभी को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया है। उन्होने कहा प्रधानमंत्री मोदी जी ने विश्व के कौने-कौने में देश का नाम पंहुचाया है। कोरोना काल में भी हमने विश्व स्तर पर दूसरे देशों की मदद की। आज भारत विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और मोदी जी ने संकल्प लिया है कि जल्द ही वह भारत को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना देंगे।

उन्होने इंडी गठबंधन पर वार करते हुए कहा कि वो हर वर्ग को बांटने का काम कर रहे हैं। जबकि भाजपा सबका साथ- सबका विकास के नारे पर काम कर रही है। हम हिंदू है लेकिन हम किसी एक धर्म का नही सभी धर्मो का सम्मान करते है। इंडी गठबंधन के नेता सत्ता के लिए देश तोड़ने तक की बात करते हैं वहीं भाजपा वसुधैव कुटुंबकम की बात करती है। उन्होने कहा जो लोग वोट के लिए कमेरे वर्ग को लालच देकर उसे निक्कमा बनाने की कोशिश कर रहे है उनसे आज सावधान रहने की जरूरत है।

भाजपा प्रत्याशी कमलजीत सहरावत ने प्रेमनगर, गोपालनगर, नजफगढ़ फिरनी, सोमबाजार, फर्नीचर मार्केट व जवाहर चौक पर जनसभाऐं कर भाजपा को वोट देने की अपील की। उनकी जनसभाओं में हजारों लोगों ने पंहुचकर उन्हें पगड़ी बांध कर व फूलों की मालाऐं पहनाकर सम्मानित किया और भारी मतो से विजयी बनाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर पार्षद नीलम कृष्ण पहलवान, मीना तरूण यादव, बांके पहलवान व अमित खड़खड़ी के साथ-साथ जिला अध्यक्ष रमेश शौखंदा, पूर्व पार्षद सत्यपाल मलिक, संदीप सहरावत, रणवीर शौकीन व मुनेश यादव भी रोड़ शो व जनसभाओं में कमलजीत सहरावत के साथ कंधे से कंधा मिलाकर रहे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox