पोस्टल बैलेट से मतदान के लिए राजकीय नेहरू कॉलेज में चार सुविधा केंद्र स्थापित- जिला निर्वाचन अधिकारी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पोस्टल बैलेट से मतदान के लिए राजकीय नेहरू कॉलेज में चार सुविधा केंद्र स्थापित- जिला निर्वाचन अधिकारी

-13 व 14 मई तथा 22 से 24 मई को सुविधा केंद्रों पोस्टल बैलेट से होगा मतदान

झज्जर/शिव कुमार यादव/- जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया कि झज्जर जिले में इलेक्शन ड्यूटी व आवश्यक सेवाओं से जुड़े मतदाताओं के लिए पोस्टल बैलेट से मतदान हेतु सुविधा केंद्रों के लिए स्थान का चयन कर लिया गया है।


उन्होंने बताया कि जिले की चारों विधानसभा (बहादुरगढ़, बेरी, बादली व झज्जर) के लिए राजकीय नेहरू पीजी कॉलेज में अलग-अलग सुविधा केंद्र स्थापित किए जाएंगे जो 13 व 14 तथा 22 से 24 मई के दिन संचालित होंगे। इन सुविधा केंद्रों पर फॉर्म 12 (पीबी) भरने वाले कर्मचारी पोस्टल बैलेट से मतदान कर सकेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 64-बहादुरगढ़ विधानसभा का सुविधा केंद्र राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के कमरा नंबर डी-1 पुराना भवन में स्थापित किया गया है। 65-बादली विधानसभा का मतदान हेतु सुविधा केंद्र राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के कमरा नंबर डी-2 पुराना भवन में स्थापित किया गया है। 66-झज्जर का सुविधा केंद्र राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय के कमरा नंबर डी-3 पुराना भवन में स्थापित किया गया है। 67-बेरी विधानसभा का सुविधा केंद्र डी-4 पुराना भवन में स्थापित किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पोस्टल बैलेट से मतदान की सुविधा का चुनाव करने वाले मतदाताओं की सुविधा के लिए चारों विधानसभा में सुविधा केंद्र स्थापित किये गए हैं। इन सुविधा केंद्रों पर निर्धारित तिथियों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग पोस्टल बैलेट के माध्यम से कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि फॉर्म 12 भरकर पोस्टल बैलेट से मतदान की सुविधा लेने वाले इलेक्शन ड्यूटी में कार्यरत रहने वाले सभी मतदाताओं से अपील है कि वह अपना मत अवश्य डाले व लोकतंत्र को मजबूत बनाएं। इसके अलावा अन्य सामान्य मतदाताओं से आह्वान है कि वह 25 मई के दिन अपने पोलिंग बूथ पर मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox