
तेलंगाना/सिमरन मोरया/- तेलंगाना की हैदराबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहीं भाजपा उम्मीदवार माधवी लता मुश्किलों में फंस गई हैं दरअसल, मालकपेट पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ केस दर्ज हुआ है। ये एक्शन माधवी लता के वायरल होते एक वीडियो के बाद लिया गया है। वायरल वीडियो में भाजपा प्रत्याशी मतदान केंद्र पर दौरे के दौरान मुस्लिम महिलाओं के पहचान पत्र की जांच करते हुए नजर आ रही हैं।
वीडियो में क्या है?
इस वीडियो में माधवी लता पोलिंग बूथ के अंदर मुस्लिम महिलाओं को बुर्का हटाने के लिए कह रही हैं। उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 171 सी, 186, 505(1)(सी) और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 132 के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं उनके खिलाफ शिकायत दर्ज होने पर माधवी लता का कहना है कि उनके द्वारा मुस्लिम महिलाओं से उनकी पहचान वेरीफाई करने का अनुरोध किया गया था और ऐसा करना कोई गलत काम नहीं है।
‘वो डरे हुए हैं’
उन्होंने कहा, मैं चुनाव की उम्मीदवार हूं और कानूनी तौर पर एक उम्मीदवार बिना फेस मास्क के मतदाता की पहचान पत्र की जांच करने का पूरा अधिकार रखता है। मैं कोई पुरुष नहीं हूं, मैं एक महिला हूं और मैंने उन महिलाओं से पूरे विनम्रता के साथ उनकी पहचान बताने का अनुरोध किया था। मैंने उनसे कहा था- क्या मैं प्लीज आपका आई डी कार्ड देख सकती हूं? माधवी लता बोलीं, अगर कोई इस बात को बड़ा मुद्दा बनाना चाहता है तो इसका मतलब है कि वो डरे हुए हैं।





More Stories
सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में की गोवर्धन पूजा, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
दिवाली की रात दिल्ली में जगह-जगह आग की घटनाओं से मचा हड़कंप, संगम विहार से गीता कॉलोनी तक दमकल ने संभाला मोर्चा
दिल्ली के नजफगढ़ की गारमेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 22 दमकल गाड़ियों ने संभाला मोर्चा
दिल्ली में उत्तम नगर की बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, कई वाहन जलकर राख
‘नक्सलवाद के खात्मे के बाद पहली बार…’ बस्तर में सुरक्षाबलों के साथ पीएम मोदी ने मनाई दीवाली
कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में हुआ ‘दिल्ली की दिवाली-सबसे निराली, मिलकर मनाने वाली’ कार्यक्रम का आयोजन