एक बार फिर BJP में शामिल हुए अरविंदर सिंह लवली

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 1, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

एक बार फिर BJP में शामिल हुए अरविंदर सिंह लवली

-दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  कांग्रेस नेता अरविंदर सिंह लवली बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद अरविंदर सिंह लवली को लेकर अटकलों का दौर शुरू हो गई थी कि उनका अगला कदम क्या होगा? लेकिन आज इन अटकलों पर विराम लग गया है। लवली के साथ कांग्रेस नेता राजकुमार चौहान, अमित मलिक, तीन बार के विधायक नसीब सिंह और नीरज बैसोया भी बीजेपी में शामिल हुए हैं।

लवली ने क्यों दिया इस्तीफा?

इस्तीफा देने के बाद अरविंदर सिंह लवली ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि मैंने यह अपने लिए नहीं दिया है। मैंने यह इस्तीफा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए दिया है।’ उन्होंने कहा कि अगर मेरा इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है तो बावरिया जी को धन्यवाद। किसी अन्य पार्टी में शामिल होने को लेकर उन्होंने कहा कि मैं किसी अन्य पार्टी में शामिल नहीं होने जा रहा हूं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यह नहीं कहा कि हमने मौजूदा केजरीवाल सरकार को क्लीन चिट दे दी है। उन्होंने कहा कि मैंने अपने दिल की पीड़ा और दिल्ली के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पीड़ा कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेज दी है। मेरा दर्द सिद्धांतों को लेकर है।

कांग्रेस की प्रतिक्रिया

अरविंदर सिंह लवली के बीजेपी में शामिल होने पर दिल्ली कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा, “कुछ लोगों का स्वभाव ऐसा होता है कि जब पिता को सबसे ज्यादा जरूरत होती है तो बेटा सबसे ज्यादा परेशान करता है। कांग्रेस ने अरविंदर सिंह लवली को उम्मीदवार बनाया है।” बेटे की तरह व्यवहार किया। कांग्रेस ने अरविंदर लवली को सब कुछ दे दिया. कांग्रेस एक बड़ा महासागर है।”

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox