डा. विनिता शुक्ला को एबीआरएफ एक्सीलेंस अवार्ड फॉर जूलोजीकल रिसर्च से नवाजा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

डा. विनिता शुक्ला को एबीआरएफ एक्सीलेंस अवार्ड फॉर जूलोजीकल रिसर्च से नवाजा

हर्षित सैनी/ रोहतक/ नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/- जीव विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट शोध कार्य के लिए महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (मदवि) के जूलोजी विभाग की प्रोफेसर डा. विनिता शुक्ला को हाल ही में प्रतिष्ठित एबीआरएफ एक्सीलेंस अवार्ड फॉर जूलोजीकल रिसर्च से नवाजा गया है।  एशियन बायोलोजिकल रिसर्च फाउंडेशन प्रयागराज के सहयोग से कानपुर की हारकोर्ट बटलर टेक्नीकल यूनिवर्सिटी में हाल ही में 22-23 दिसंबर को सोशियो-इकोनोमिक चैलेंजज ऑफ एग्रीकल्चर, बायो डाइवर्सिटी एंड इनवायरमेंट विषय पर आयोजित फस्र्ट इंटरनेशनल कांफ्रेंस ऑन इनवायरमेंट एंड सोसाइटी (आईसीईएस 2019) में प्रो. विनिता शुक्ला को इस प्रतिष्ठित अवार्ड से सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश के जेल एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री जय कुमार ने प्रो. विनिता शुक्ला को यह अवार्ड देकर सम्मानित किया और बधाई एवं शुभकामनाएं दी।   

         प्रो. विनिता शुक्ला ने इस प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में बतौर की-नोट स्पीकर शिरकत करते हुए अपने विद्वतपूर्ण व्याख्यान में मोबाइल रेडिएशन से लोगों को होने वाले नुकसान बारे प्रकाश डाला।     उन्होंने कहा कि मोबाइल के प्रयोग से कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी हो रही है। इसके रेडिएशन से लोगों के स्वास्थय को नुकसान हो रहा है लेकिन लोग इसकी गंभीरता को समझ नहीं पा रहे हैं। मोबाइल का प्रयोग करना है तो उसे नीचे की ओर से पकड़ कर उपयोग करें और तकिया के नीचे बिल्कुल न रखें। उन्होंने मोबाइल रेडिएशन के खतरों पर महत्त्वपूर्ण जानकारी सांझा करते हुए रेडिएशन के खतरों से बचाव के उपाय सुझाए।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox