
नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- देश की राजधानी में बदमाश बेखौफ वारदातों को अंजाम दे रहे है। घटना जहांगीरपुरी की है जहां एक नाबालिग लड़के ने अपने साथी के साथ एक घर में घुसकर एक महिला को गोली मार दी। गोली आवाज सुनकर जब तक परिजन कुछ समझ पाते तब तक आरोपी घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। वहीं आनन-फानन में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहा चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुस्सायें परिजनों का आरोप है कि पुलिस को घटना की पहले से पूरी जानकारी थी लेकिन फिर भी पुलिस ने कोई कार्यवाही नही की जिसकारण एक बच्ची से उसकी मां छिन गई। परिजनों ने पुलिस के खिलाफ भी कार्यवाही करने की मांग की है। हालांकि घटना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पंहुच गई आ।र मामले की जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि आरोपी मृतक महिला की नाबालिग लड़की का पीछा करता था। इसको लेकर परिजनों ने लड़की को बाहर हॉस्टल में भेज दिया था। जिससे खफा होकर आरोपी ने महिला को गोली मार दी। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दस से ज्यादा टीमें गठित की हैं। आसपास के सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों के स्पॉट पर आने और भागने के रास्ते का ट्रेल पुलिस ने तैयार किया है।
पुलिस का कहना है कि विक्टिम फैमिली ने इससे पहले भी आरोपी लड़के के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत एक्शन लिया था। उस वक्त पुलिस ने आरोपी और विक्टिम दोनों को नेपाल से ट्रैक किया था। पकड़े जाने के बाद पुलिस ने आरोपी को जुवेनाइल जस्टिस होम भी भेजा था। परिवार दोनों के इस रिश्ते के खिलाफ था, इसलिए लड़की को हॉस्टल भेज दिया था।
शुक्रवार दोपहर आरोपी अपने साथी के साथ लड़की के घर पहुंचा था। उसने मां से लड़की के बारे में पूछा। इस पर जवाब में जब मां ने कहा कि लड़की दिल्ली के बाहर हॉस्टल में है तो आरोपी लड़के ने महिला को गोली मार दी। जिसने गोली मारी है, वो नाबालिग है, और दूसरे समुदाय का है। पुलिस ने सीसीटीवी के जरिए नाबालिग आरोपी के एक साथी की पहचान कर ली है।

क्या है पूरी कहानी?
जहांगीरपुरी इलाके के जे ब्लॉक में रहने वाली महिला की नाबालिग बेटी ट्यूशन पढ़ने जाती थी। आरोप है कि एक नाबालिग लड़का अपने दोस्तों के साथ उसका पीछा करता था। जब इसकी जानकारी लड़की ने अपने परिजनों को दी तो परिजनों ने शिकायत पुलिस से की। इसके बाद भी आरोपी नहीं माना। इसके बाद परिजनों ने लड़की को हॉस्टल भेज दिया। यह बात आरोपी लड़के को नागवार लगी। आरोपी लड़का शुक्रवार को अपने दो साथियों के साथ लड़की के घर पहुंचा। उस वक्त लड़की की मां घर पर अकेली थी। उसने पूछा कि लड़की कहां है। इस पर मां ने कहा कि वह यहां से दूर एक हॉस्टल में है। इसके बाद आरोपी ने गोली मार दी और फरार हो गया।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं और उनमें से एक की पहचान कर ली गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने घटना को अंजाम देने से कुछ घंटे पहले अपने स्टेटस पर रिवाल्वर के साथ वीडियो लगाया था। उसने पहले से घटना को अंजाम देने की प्लानिंग कर रखी थी।





More Stories
सेवा संकल्प अभियान के तहत गांव गुभाना में लोकहित समिति द्वारा रक्तदान शिविरका आयोजन किया गया।
सीमापुरी हादसे ने बेनकाब किया अवैध कमर्शियल गतिविधियों का मकड़जाल, कागजों पर FAR का गणित व जमीन पर जानलेवा निर्माण
एक्टर नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन, गोवा में ली अंतिम सांस
प्रियंका गांधी ने सड़क पर लेटे रहने की बहुत कोशिश की, लेकिन दिल्ली पुलिस ने राहुल संग हिरासत में लिया
5 किलो से ज्यादा गांजा के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार,
11 अक्टूबर को बहादुरगढ़ बनेगा हरियाणा सफाई महाकुंभ में भागीदार, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की तैयारी: डीसी