संतो के कपड़े पहनते है लेकिन संतो जैसा ज्ञान नही- शिवपाल यादव

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

संतो के कपड़े पहनते है लेकिन संतो जैसा ज्ञान नही- शिवपाल यादव

-शिवपाल यादव ने सीएम योगी पर किया तीखा पलटवार,

लखनऊ/शिव कुमार यादव/- लोकसभा चुनाव के दौरान नेता लगातार एक-दूसरे पर वार-पलटवार कर रहे है। दूसरे चरण के मतदान के बाद यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ’चूरन’ वाले बयान पर सपा महासचिव शिवपाल यादव ने तीखा पलटवार किया है। शिवपाल ने मीडिया कर्मियों से बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री कपड़े तो संतो के पहनते हैं लेकिन उन्हें संतो जैसा ज्ञान नहीं है। उन्होंने कहा कि एक योगी की भाषा गलत नहीं होनी चाहिए। उन्हें यह भी नहीं मालूम कि सत्यनारायण भगवान की कथा में चूरन नहीं प्रसाद वितरित होता है। इस चूरन खाने वाले ने कई लोगों का हाजमा दुरुस्त किया है।

सीएम ने रैली में शिवपाल को कहा था ’बिचारा’
शिवपाल यादव ने कहा कि सीएम योगी को मालूम ही नहीं कि बेचारे हम नहीं, वह हैं जो अधिकारियों के भरोसे चल रहे हैं। उनकी जसवंतनगर की सभा में 85 फीसदी लोग बाहरी थे। स्थानीय जनता नहीं थी। वह जितना नेताजी के परिवार के खिलाफ बोलेंगे, हमारी जीत का मार्जिन उतना ही बढ़ेगा। दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को जसवंतनगर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए शिवपाल यादव को ’बिचारा’ कह दिया था। जसवंतनगर में एक राजनीतिक रैली में अपने संबोधन में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मुझे असहाय शिवपाल यादव पर दया आती है। समाजवादी पार्टी में उनकी भूमिका उस व्यक्ति की तरह है, जो सत्यनारायण की कथा सुनता है और फिर वहां वितरित चूरन खाता है।

अखिलेश ने ट्वीट कर सीएम पर किया हमला
वहीं, इस पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी अपने एक्स हैंडल से हिंदी में किए एक पोस्ट में लिखा, ’वसूली को चंदा कहने वाले, अब प्रसाद को चूरन कह रहे हैं। कभी ये छियालिस में छप्पन वाली उल्टी गणित समझाते हैं। इनका सब कुछ उल्टा-पुल्टा है, इसीलिए इस बार जनता इनको उलटने-पलटने जा रही है। जनता सही पाठ पढ़ाने के लिए भाजपा की क्लास लेने को तैयार है, पहले चरण का लेक्चर हो चुका है, दूसरा सबक कल दिया जाएगा३ आखिरी चरण आते-आते जनता इनका पूरा इलाज कर देगी।’

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox