पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी समेत 7 बच्चों को काटा, कहा -नहीं कर पा रहा था पालन-पोषण

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी समेत 7 बच्चों को काटा, कहा -नहीं कर पा रहा था पालन-पोषण

मानसी शर्मा / –   पाकिस्तान से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, आर्थिक तंगी से जूझ रहे एक शख्स ने अपने 7 बच्चों और पत्नी पर कुल्हाड़ी चला दी। इस घटना में सभी 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सज्जाद खोखर नाम का शख्स अपने बच्चों और पत्नी का भरण-पोषण नहीं कर पा रहा था, जिसके चलते उसने हत्या कर दी। इस बीच पाकिस्तान से लगातार खबरें आ रही हैं कि देश में दवा और खाने-पीने जैसी बुनियादी चीजों की कीमतें आसमान छू रही हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, घटना पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की है। आरोपी सज्जाद खोखर ने अपनी पत्नी समेत 7 नाबालिग बच्चों की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पैसे की कमी के कारण आरोपी काफी परेशान था और अक्सर उसका अपनी पत्नी से विवाद होता था। इस जघन्य अपराध के बाद पंजाब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में सज्जाद की 42 वर्षीय पत्नी कौसर, चार बेटियां और तीन बेटों की मौत हो गई।

आरोपी ने पुलिस को क्या बताया?

पुलिस ने मीडिया को बताया कि आरोपी ने अपने परिवार की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी थी और आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। आरोपी शख्स ने पुलिस को बताया कि वह अब अपने बच्चों और पत्नी को खाना नहीं खिला सकता, जिसके चलते उसने हत्या कर दी। इस घटना ने पाकिस्तान समेत पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया है। इसका मतलब यह है कि पाकिस्तान में हालात इतने बेकाबू हो गए हैं कि आम लोग पैसे की कमी के कारण अपने परिवारों को बर्बाद करने पर आमादा हैं।

इमरान खान ने जताई ढाका त्रासदी की आशंका

दूसरी ओर, पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने अदियाला जेल से सरकार को एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति के बारे में चर्चा की है। इमरान ने कहा कि कोई भी देश आर्थिक स्थिरता के बिना नहीं चल सकता। उन्होंने पाकिस्तान में हालिया राजनीतिक घटनाक्रम और 1971 की ढाका त्रासदी के बीच तुलना की है। इमरान ने पाकिस्तान में ‘ढाका त्रासदी’ की आशंका जताई है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox