पत्नी मोबाइल पर कर रही थी बात, पति ने कुल्हाड़ी से काट दिया हाथ

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 30, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पत्नी मोबाइल पर कर रही थी बात, पति ने कुल्हाड़ी से काट दिया हाथ

मानसी शर्मा / –  मध्य प्रदेश से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक दिव्यांग पति ने आधी रात में अपनी पत्नी का कुल्हाड़ी से हाथ काट दिया। पति ने अपनी पत्नी का हाथ इसलिए काटा क्योंकि वो फोन पर बात कर रही थी। महिला हाथ कट के अलग हो गया वो चिल्लाती रही लेकिन उसके पति में थोड़ी सी भी दया नहीं आई और उसने पत्नी के पैर पर भी हमला किया बाद में पत्नी का हाथ लेकर पति फरार हो गया।

ये पूरा मामला मध्य प्रदेश के अशोक नगर जिले के बरखेड़ी गांव का है। 16 साल पहले 35 साल की मिथिलेश की शादी 36साल के दिव्यांग कमल अहिरवार से हुई थी। कमल एक पैर से दिव्यांग है। दोनों के दो बेटे औऱ दो बेटियां हैं। जानकारी के अनुसार, कमल अहिरवार काफी दिनों से ये शक कर रहा था कि उसकी पत्नी चोरी छिपे किसी और से बात करती है। उसका किसी से अवैध रिश्ता है। वारदात वाले दिन जब वो सो रहा था तो 2 बजे कमल ने देखा कि उसकी पत्नी किसी से बात कर रही है।

हाथ काट भाग गया पति

मोबाइल पर बात करते हुए उसका अपनी पत्नी से विवाद होने लगा फिर विवाद इतना बढ़ गया कि उसने पत्नी का कुल्हाड़ी से वही हाथ ही काट दिया जिससे वह मोबाइल पर बात कर रही थी। फिर उसने पैर पर वार किया। फिर वो अपनी पत्नी का कटा हाथ लेकर के वहां से भाग गया। उधर गांव वालों ने मिथिलेश को अस्पताल पहुंचाया।

महिला की हालत नाजुक

डॉक्टरों के अनुसार, महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पत्नी का कटा हुआ हाथ पुलिस ने गांव के पास से एक खाली प्लॉट से बरामद कर लिया है पर आरोपी अभी भी फरार है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox