अनीशा चौहान/- दिल्ली के कथित शराब घोटाले मामले में CBI ने बीआरएस नेता के. कविता को गिरफ्तार कर लिया है। के कविता फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं और तिहाड़ जेल में बंद हैं। सीबीआई ने के कविता से जेल में पूछताछ की थी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में कविता को 15 मार्च को गिरफ्तार किया था।
26 अप्रैल को होगी सुनवाई
बुधवार को CBI ने दिल्ली की एक अदालत को जानकारी देते हुए बताया था कि के.कविता से तिहाड़ जेल में पूछताछ की। 5 अप्रैल कोअदालत नेCBI को कविता से जेल में पूछताछ की अनुमति दी थी। उस आदेश को कविता ने चुनौती दी है। बता दें, 26 अप्रैल को राउज एवेन्यू कोर्ट इसपर सुनवाई करेगा।
23 अप्रैल तक बढ़ी न्यायिक हिरासत
इससे पहले राउज एवेन्यू कोर्ट ने मंगलवार को BRS नेता के कविता की न्यायिक हिरासत 23 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दी थी। के कविता ने बताया था कि यह केस सिर्फ बयानों पर आधारित है। यह पूरी तरह से बेतुका और राजनीति से प्रेरित मामला है। यह सबकुछ केवल विपक्षी नेताओं को टारगेट करने के लिए है। CBIमामले को लेकर मेरा बयान दर्ज कर चुकी है। CBI ने जेल में मेरे बयान लिए हैं।
के.कविता पर लगाया गया आरोप
बता दें, के.कविता पर साउथ ग्रुप की प्रमुख सदस्य होने का आरोप लगाया गया है। जिसने दिल्ली में शराब लाइसेंसों के बड़े हिस्से के बदले में दिल्लीराज्य में सत्तारूढ़ AAP को 100 करोड़ रुपये की रिश्वत दी थी।


More Stories
तिरंगे के साथ दौड़े 80 धावक, साइकिलिस्टों ने पूरी की 80 किमी राइड
मधु विहार में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
ओवरस्टे मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, 2024 में घोषित हुआ था PO
ऑपरेशन VISTA 1.0 में तीन विदेशी नागरिक पकड़े
72 घंटे की एंड्योरेंस दौड़ में गुलाब सिंह का ऐतिहासिक प्रदर्शन
द्वारका मोड़ में रक्तदान शिविर, 90 लोगों ने किया रक्तदान